Laughter Chefs 3 Shalin Bhanot Enters In Show: टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' के हर एपिसोड का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। यूं तो इस शो में मौजूद हर कंटेस्टेंट लोगों का फेवरेट है। लेकिन जल्द ही "लाफ्टर शेफ्स 3' में टीवी के एक हैंडसम हंक की एंट्री होने वाली है जो शो में निया शर्मा (Nia Sharma)संग जोड़ी बनाकर कुकिंग की परीक्षा देते नजर आएंगे। 'लाफ्टर शेफ्स 3' का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों के दिलों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। "लाफ्टर शेफ्स 3' का प्रोमो वीडियो देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के ऑफर को Nia Sharma ने मारी एक झटके में लात, पोस्ट शेयर कर फैंस से भी मांगी माफी
'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि वरुण धवन निया शर्मा (Nia Sharma) के लिए कहते हैं कि वो दिल की अच्छी है, लेकिन इससे ज्यादा साथ वह निया का नहीं दे सकते। वरुण धवन ने निया शर्मा को सरप्राइज देते हुए कहा, "आज आपके लिए एक सरप्राइज पार्टनर आ रहा है।" ये सुनकर निया शर्मा हैरान रह जाती हैं। वहीं तभी शो में शालीन भनोट की एंट्री होती है, जिन्हें देख 'लाफ्टर शेफ्स 3' के बाकी कंटेस्टेंट्स काफी खुश होते हैं। हालांकि निया शर्मा की ये खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती, क्योंकि कुकिंग में शालीन भनोट भी निया शर्मा का साथ दे पाने में नाकाम रहते हैं। यह भी पढ़ें: Puja Banerjee की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, प्रेग्नेंसी में पिंक साड़ी पहन चांद सी खिलीं TV की पार्वती

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
निया शर्मा (Nia Sharma) जैसे ही शालीन से पूछती हैं कि तुम्हें प्यार काटने आते हैं? इसपर शालीन भनोज बोलते हैं कि हां आता है, बताओ किसको काटना है। उनकी बातें सुन निया शर्मा परेशान हो जाती हैं। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'लाफ्टर शेफ्स 3' में निया शर्मा और शालीन भनोट की ये जोड़ी कमाल कर पाएगी या नहीं। हालांकि इस बात से पर्दा अभी तक नहीं उठा है कि शालीन भनोट गेस्ट अपियरेंस के तौर पर हैं या फिर सुदेश लहरी को रिप्लेस कर रहे हैं।
