टीवी मसाला

अनुराग डोभाल की पत्नी ने सास-ससुर पर लगाया था दहेज प्रताड़ना का केस, 2025 में ही जायदाद से हो गए थे बेदखल

Anurag Dobhal And Ritika Chauhan Accused Parents Of Dowry Demand: अनुराग डोभाल और रितिका चौहान को लेकर अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अनुराग के मैनेजर ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां-बाप पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। साल 2025 में ही पिता ने उन्हें जायदाद से बेदखल कर दिया था।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Anurag Dobhal And Ritika Chauhan Accused Parents Of Dowry Demand: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक कलह के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अनुराग डोभाल का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद से वह अस्पताल में हैं। जहां पहले वह आईसीयू वार्ड में थे तो वहीं बीते दिन खबर आई कि उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अनुराग डोभाल के पिता ने उन्हें परिवार और संपत्ति से बेदखल कर दिया है। बीते दिन इससे जुड़ा उनका इश्तेहार भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। लेकिन अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। खुद अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के मैनेजर ने बताया कि पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल ने उन्हें 2025 में ही संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बाद अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने मां-बाप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के मैनेजर ने इस बारे में बात करते हुए इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि अनुराग डोभाल और रितिका को शादी में लगा था कि उनका परिवार उन्हें स्वीकार कर लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां तक कि रितिका चौहान की पहली रसोई की रस्म भी फैमिली किचन में नहीं कराई गई। वहीं शादी के बाद अनुराग डोभाल और रितिका चौहान मनाली चले गए, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि परिवार उन्हें अपना लेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

अनुराग डोभाल को मिलती थी परिवार से धमकी

मैनेजर ने इस बारे में कहा, "परिवार अनुराग से अक्सर बोलता था कि वे उसे बेदखल कर देंगे। अनुराग डोभाल को लगा कि मजाक कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इश्तेहार ही लगवा दिया। प्रचार के बाद रितिका चौहान और अनुराग डोभाल ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया, जहां उन्होंने बताया कि परिवार ने उनके साथ क्या किया है। ये वही दहेज का केस है, जिसके बारे में कलम ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल में भी बताया था।"

जवाबी कार्रवाई में परिवार के खिलाफ किया दहेज उत्पीड़न का केस

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के मैनेजर ने पोल पट्टी खोलते हुए आगे कहा, "परिवार ने ही इन सब चीजों की शुरुआत की थी, अनुराग या रितिका ने नहीं। अनुराग डोभाल अपने परिवार के पास वापस जाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ही सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला किया। हमने दहेज उत्पीड़न का केस जवाबी कार्रवाई में फाइल कराया था और रितिका भाभी की इजाजत भी ली थी।" अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया कि रितिका चौहान प्रेग्नेंट हैं और मुश्किल घड़ी में अपने पति के साथ हैं। रोहिड पांडे ने कहा, "अस्पताल में 50 से ज्यादा लोग हैं और अनुराग का परिवार कॉल का जवाब तक नहीं दे रहा।" अनुराग डोभाल के मैनेजर के मुताबिक, ये सब यूके राइडर द्वारा 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदने के बाद शुरू हुआ था। ये संपत्ति अनुराग डोभाल ने अपनी मां के नाम खरीदी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article