Anupama New Entry: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' बीते पाँच सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। साल 2020 में शुरू ये सीरियल घर-घर औरतों के बीच काफी मशहूर है। इस शो की कहानी ने कई महिलाओं को जिंदगी में खुद के पैरों पर खड़े होने की प्रेरणा तक दी है। सीरियल की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर जादू चलाया जो आज भी पाँच साल बाद कायम है। बीते कुछ समय से सीरियल 'अनुपमा' में कलाकारों का आना-जाना तो लगा ही हुआ है। अब खबर सामने आई है कि इस सीरियल में एक और मशहूर एक्ट्रेस नजर आएंगी, जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट से खबर सामने आई है कि मेकर्स एक नई एक्ट्रेस को कहानी में जोड़ रहे हैं। ये और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस रिंकू धवन है जो कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रिंकू धवन (Rinku Dhawan) शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का हिस्सा रह चुकी हैं। जनता ने रिंकू को आखिरी बार कलर्स टीवी के सीरियल 'मेघा बरसेंगे' में देखा था जो एक नेगटिव किरदार था। अब खबर है कि रिंकू सीरियल 'अनुपमा' में रूपाली गांगुली संग स्क्रीन शेयर करेंगी लेकिन उनका पॉजिटिव किरदार होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू मुंबई में अनुपमा को करियर में आगे बढ़ने के लिए सहारा देगी। अभी तक रिंकू के किरदार से जुड़ी कोई भी बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है। रिंकू धवन की एंट्री कब और कहानी के किस मोड पर होगी जनता जानने के लिए काफी उत्सुक है।
बात करें सीरियल 'अनुपमा' कि तो जल्द ही कहानी में एक नई शुरुआत होगी। अनुपमा अब बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखेगी और एक बड़ी सुपरस्टार बनने की राह पर चलेगी जिसमें उसे कई मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। इन दिनों एपिसोड में अनुपमा परी और इशानी की अक्कल ठिकाने लगाने के लिए उन्हे अपने साथ मुंबई ले आई है। दूसरी तरफ कोठारी हाउस में राही पढ़ाई पूरी करेगी जिसे पराग सपोर्ट करेगा लेकिन माही और वसुंधरा उसके रास्ते में कांटे बिछाएंगी।
