टीवी मसाला

Anupamaa ने खरीदी नई कार, रूपाली गांगुली ने शेयर किया लग्जरी गाड़ी का वीडियो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 28, 2023, 06:42 PM IST

​upali ganguly brings home a luxury car: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने खुद को एक बेहद ही कीमती कार गिफ्ट की है। BMW गाड़ी खरीद कर रूपाली खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। गाड़ी वाली वीडियो शेयर करते हुए टीवी एक्ट्रेस ने तीन लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

Image

rupaly ganguly car

Anupama Aka Rupali Ganguly New Car: 'अनुपमा' टीवी सीरियल दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। टीआरपी लिस्ट में हमेशा अनुपमा पहले नंबर पर बना रहता है। शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को इससे तगड़ी पॉपुलैरिटी मिली है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर रूपाली की जबरदस्त फैन फॉलोविंग बन चुकी है। इसी बीच अब रूपाली के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। टीवी एक्ट्रेस ने खुद को एक बेहद ही कीमती कार गिफ्ट की है।

रूपाली ने खरीदी नई BMW

जी हां, रूपाली गांगुली ने एक चमचमाती लग्जरी गाड़ी खरीदी है। 'अनुपमा' ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी नई कार की एक झलक दिखाई है। रूपाली ने नई BMW खरीदी हैं, जिसे वो अपने परिवार के साथ शोरूम पर लेने पहुंचीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रुपाली ने जिस शोरूम से BMW खरीदा है वहां पर रूपाली की कई तस्वीरें लगाई गई हैं।

BMW गाड़ी खरीद कर रूपाली खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। गाड़ी वाली वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने तीन लोगों का शुक्रिया अदा किया है। रूपाली ने सबसे पहले अपने पति अश्विन वर्मा, बाद में अनुपमा' के डायरेक्टर राजन शाही और फिर अपने बेटे रुद्रांश को शुक्रिया कहा है। इस कार की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

अनुपमा की एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आते ही फैन्स उनको बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का ताता लग गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनका बेटा रुद्रांश और पति अश्विन के वर्मा दोनों ही उनके साथ हैं। जहां, रूपाली कार की पूजा करती दिख रही हैं। वहीं, उनके पति अश्विन नारियल फोड़ते रहे हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article