टीवी मसाला

Anupamaa: तोशु का किरदार निभाने वाले Gaurav Sharma ने शो कहा अलविदा, अब TRP का बैठेगा भट्टा

Gaurav Sharma aka Toshu quit Anupamaa: राजन शाही के शो अनुपमा को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि तोशु का किरदार अदा करने वाले गौरव शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। साथ ही 15 साल के लीप के बाद दर्शक नए तोशु को शो में देखेंगे। आइए रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Image

Gaurav Sharma aka Toshu quit Anupamaa

Gaurav Sharma aka Toshu quit Anupamaa: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो अनुपमा इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक राजन शाही के शो में 15 साल का लीप आने वाला है जिसके बाद कहानी में एक नया मोड़ देखने को मिलेगा। बता दें की अनुपमा दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है लेकीन वर्तमान ट्रैक ने फैंस के दिमाग को घुमा दिया है। इस बीच हमने बीते कुछ दिनों में देखा की पहले सुधांशु पांडे और फिर मदालसा शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया। अब खबर आ रही है कि तोशु का किरदार निभाने वाले गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) ने भी शो को क्विट कर दिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अनुपमा को लेकर खबर आ रही है कि तोशु का किरदार निभाने वाले गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) ने शो को अलविदा कह दिया है। साथ ही लीप के बाद एक्टर मनीष नागदेव तोशु का रोल प्ले करते नजर आएंगे। शो को अलविदा कहते हुए गौरव शर्मा ने इटाइम्स से कहा "मैंने फिल किया अब टाइम आ गया है जाने का। मुझे नहीं लगता की मैं 21 साल के पिता का रोल अदा कर सकता हूँ। अगर मैंने पिता का रोल करता हूँ तो मैं फस जाऊंगा। मैंने अनुपमा टीम के साथ अपना यह कंसर्न साझा किया और उन्होंने मेरी बात समझी भी। इस प्रोडक्शन के साथ काम करने मुझे बेहद खुशी है।

अनुपमा स्टार गौरव शर्मा ने आगे कहा "ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा ने मुझे बहुत कुछ दिया है। और मुझे उम्मीद है कि मैंने कभी भविष्य में इनके साथ कॉलबोरेट करूंगा। बता दें कि अनुपमा में आशीष मेहरोत्रा की जगह गौरव शर्मा ने ली थी और तोशु के किरदार में गौरव को काफी पसंद भी किया गया है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article