टीवी मसाला

Anupama Latest Spoiler: माया करेगी अनुज के लिए अपने प्यार का इजहार, काव्या देगी अपनी सौतन अनुपमा का साथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 1, 2023, 01:23 PM IST

Anupama full Episode 01st March, 2023: टीवी शो अनुपमा (Anupama) में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा के सामने आएगी माया की सच्चाई। काव्या घरवालों के सामने बताएगी कि माया अनुज से प्यार करती हैं। इस बात को सुनने के बाद अनुपमा के पैरों से जमीन खिसक जाती है। उसे इस बात पर भरोसा नहीं होता है।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama full Episode 01st March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में मेकर्स कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा अनुज को बताती है कि वनराज बिल्कुल भी नहीं बदला है। वो किसी भी शादी की इज्जत नहीं कर सकता है। अनुपमा कहती हैं कि मैं शाह परिवार में अपने बच्चों के लिए आई हूं। मैं जिंदगी में कभी भी वनराज का चेहरा दोबारा नहीं देखना चाहती हूं।अनुज कहता है कि तुम वनराज की बातों पर बिल्कुल ध्यान मत दो। अनुज कहता हैं कि मैं समझता हूं कि ये तुम्हारी मजबूरी है। अनुपमा अनुज से कहती हैं कि हम दोनों वादा करते हैं कि एक- दूसरे से कुछ नहीं छिपाएंगे। अनुज को इस बात का पछताव होता है कि उसने माया के बारे में अनुपमा से छिपाया, ताकि वो दुखी न हो। वो कहता है कि मैंने तुम्हें पिकनिक पर आने से रोका। इसके लिए मुझे माफ कर दो।

वहीं, माया को लगता है कि अनुज को भी उससे प्यार है। उसने उसका बहुत ख्याल रखा और अनु के साथ कुछ दिन रहने के लिए परमिशन भी दी। काव्या माया से मिलती है और कहती हैं कि मैं तुम्हें काम करने का दोबारा मौका दूंगी। काव्या वनराज को उसका करियर खराब करने के लिए बुरा-भला कहती हैं।

माया करेगी अनुज के लिए अपने प्यार का इजहार

माया बताती हैं कि उसने दूसरी मॉडल को उस प्रोजेक्ट के लिए रख लिया है। काव्या कहती हैं कि इस सबका जिम्मेदार वनराज है और वो आज भी माया से प्यार करता है। माया से सब जानकर खुश हो जाती हैं। वो काव्या को बताती हैं कि मैं अनुज से प्यार करती हूं। काव्या ये सुनकर हैरान हो जाती हैं। काव्या माया को कहती हैं तुम अनुज और अनुपमा को अलग करने की कोशिश मत करो। वे दोनों एक- दूसरे के लिए बने हैं। अगर माया दूसरी काव्या बनने की कोशिश करेगी तो उसकी जिंदगी खराब हो जाएगी। माया कहती हैं कि मैं अपनी जिंदगी को बर्बाद नहीं होने दूंगी। काव्या अनुपमा के पास आकर रोती हैं कि उसके पास काम नहीं है। अनुपमा काव्या को समझाती है कि तुम्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। तुम्हें जल्द नया काम मिल जाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article