टीवी मसाला

Anupama Latest Spoiler: डिंपल के रेपिस्ट को अनुपमा सिखाएगी सबक, पाखी के जाते ही अधिक की जिंदगी में होगी एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2022, 12:57 PM IST

Anupama Latest Spoiler Alert Episode 03 December 2022: रुपाली गांगुली (rupali ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के पॉपुलर शो अनुपमा में दर्शकों को मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। एक तरफ पाखी दोबारा करेगी शाह परिवार में वापसी तो दूसरी तरफ अनुपमा लेगी डिंपल के गुंडो से बदला।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama Latest Spoiler Alert Episode 03 December 2022: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में मेकर्स कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। पुलिस स्टेशन से बेल मिलने के बाद एक बार फिर मार्केट में गुंडे करेंगे अनपुमा और डिंपल पर हमला। हालांकि इस दौरान अनुज पूरी कोशिश करेगा कि वो समय रहते अनुपमा और डिंपल की मदद के लिए पहुंचे। लेकिन ऐसा नहीं होगा। अनुपमा उस समय गुंडों से बचकर घर आ जाती हैं। इस हमले के बाद अनुपमा कहती हैं कि वो घर में चुप नहीं बैठेगी और हर हालत में उनका सामना करेगी। अनुपमा गुंडे को सबक सिखाने के लिए उसके घर पहुंच जाती है। वो उसके मां बाप के सामने उस रेपिस्ट को सबक सिखाती है।

अनुपमा का काली रुप देखकर दंग रह जाएंगे गुंडे। गुंडे अनुपमा को डराने की कोशिश करते हैं लेकिन ऐसा नहीं होता है। हालांकि अनुपमा गुंडे को अपने पैरों के नीचे गिरा देती है जैसे मां काली ने अपनी दुश्मन के साथ किया था। अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा का ये अंदाज देख दर्शक भी हैरान रह जाएंगे। अधिक और पाखी की शादीशुदा जिंदगी भी सिर्फ परेशनिया है। अधिक पाखी की हरकतों से काफी परेशान हो चुका। वहीं, पाखी डिंपल के गुंडों की धमकी का फायदा उठाकर शाह परिवार में वापस एंट्री पाने का मौका ढूंढती है। वो अपने पिता वनराज को इमोशनली ब्लैकमेल करते हुए कहते हैं कि अगर उसके साथ कुछ हो गया तो कौन उसकी सुरक्षा करेगा?

पाखी करेगी शाह परिवार में वापसी

पाखी अपने प्लान में सक्सेफुल होने वाली होती है तभी अधिक कहता है कि मैं अपने आत्म सम्मान को गिराकर शाह परिवार में रहने नहीं जाऊंगा। मैं करूंगा तुम्हारी रक्षा। तुम्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। पाखी इस बात के लिए तैयार नहीं होती हैं। अधिक अपने एक्स गर्लफ्रेंड को कॉल करता है। ये बात जानकर क्या होगा पाखी का रिएक्शन? इसके अलावा डिंपल और समर का टैक भी चल रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article