स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो में रुपाली गांगुली अनुपमा और गौरव खन्ना अनुज का लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। शो की कहानी इन दिनों अनुज और अनुपमा के अलग होने के इर्द गिर्द घूम रही हैं। अनुपमा का इमोशनल ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जहां एक तरफ अनुज ने अपनी बेटी के लिए अनुपमा को छोड़ दिया है।
वहीं, अनुपमा अनुज और छोटी के बिना टूट गई है। उसे लगता है कि उसकी जिंदगी खत्म हो गई है। लेकिन इस मुशकिल समय में अनुपमा की मां कांता और भाई भावेश उसके साथ है।
अनुपमा को अलविदा कहेंगे अनुज
रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुज अनुपामा शो छोड़ सकते हैं। मेकर्स ने अनुज के किरदार को खत्म करने के लिए इस ट्रैक को लाए है। हालांकि कई रिपोर्ट्स के अनुसार अनुज इस शो को नहीं छोड़ रहे हैं। अनुज के किरदार में गौरव को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शो में इमोशनल ट्रैक दिखाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अभी तक इस खबर पर अनुपमा के मेकर्स और गौरव ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
शो में इन दिनों अनुपमा अपनी मां के साथ रह रही हैं। अनुपमा की मां कांता ने उसके लिए डांस क्लासेस खोली है। उसकी डांस क्लास का नाम अनुपमा रखा है। अनुपमा अपने जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करेगी। वो अपनी परेशानियों को भूलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं। वहीं, अनुज छोटी के साथ माया के घर पर रह रहा है। माया को लगता है कि उसने अनुज को पा लिया और अब वो उसे कभी नहीं जाने देगी। कपाड़िया मेंशन में बिजनेस को लेकर बरखा और अंकुश की पाखी से लड़ाई हो रही है। बरखा और अंकुश बिजनेस हथियाना चाहते हैं।
