Anup Soni On Crime Petrol: सच्ची घटनाओं पर आधारित टीवी का पॉपुलर क्राइम बेस्ड शो क्राइम पेट्रोल के नए सीजन का ऐलान हो गया है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अजय देवगन दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो से साफ हुआ है कि इस बार अजय देवगन क्राइम पेट्रोल (Crime Petrol) को होस्ट करने वाले हैं। इस शो के जरिए अजय टीवी जगत में अपना डेब्यू कर रहे हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) से पहले इस शो को अनूप सोनी होस्ट करते थे, जिन्होंने सालों तक इस शो में अपनी खास पहचान बनाई है। अब अनूप सोनी (Anup Soni) का शो से पत्ता कट गया है और उन्होने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में वापसी करेंगे अमर उपाध्याय, बोले- जब मेकर्स ने अप्रोच किया तो...
अनूप सोनी ने क्राइम पेट्रोल पर तोड़ी चुप्पी
अनूप सोनी ने हाल ही में ANI से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अजय देवगन के क्राइम पेट्रोल को होस्ट करने पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि एक्टर बेशक इंडस्ट्री में रहकर कई तरह के किरदार निभाते हैं, लेकिन फैंस अक्सर उन्हें उस शो और किरदार के लिए याद रखते हैं जो सबसे ज्यादा पॉपुलर होता है। सोनी ने बताया कि 'क्राइम पेट्रोल' से पहले दर्शक उन्हें टीवी शो 'बालिका वधू' के रोल के लिए जानते थे, लेकिन क्राइम पेट्रोल की वजह से उनकी वो छवि पीछे छूट गई है। अनूप सोनी ने कहा, ''जब तक मेरे करियर में क्राइम पेट्रोल से भी बड़ा कुछ नहीं आ जाता तब तक मैं चाहे कितना भी दूसरा काम क्यों न करूं, लोग मुझे क्राइम पेट्रोल के लिए ही याद रखेंगे। क्राइम पेट्रोल से पहले लोग मुझे बालिका वधू के लिए पहचानते थे, लेकिन जब क्राइम पेट्रोल आया तो लोग बालिका वधू को भूल गए।'टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Assam Flood चैरिटी को लेकर Hina Khan पर भड़कीं Arshi Khan, शिल्पा शिंदे का नाम लेकर दिखाया नीचा
