Ankit Gupta Had Panic Attack Reveals Before Farah Khan: टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता ने अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकित गुप्ता आखिरी बार 'माटी से बंधी डोर' में नजर आए थे। इस टीवी सीरियल में उन्होंने रणविजय का किरदार अदा किया था। इस शो के बाद अंकित का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' से भी जुड़ा, लेकिन एक्टर ब्रेक लेना चाहते थे। इसी वजह से वह शो का हिस्सा नहीं बने। लेकिन हाल ही में अंकित गुप्ता, फराह खान के कुकिंग व्लॉग का हिस्सा बने, जहां उन्होंने ढेर सारी बातें कीं। अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने फराह खान के व्लॉग में ही बताया कि उन्हें कुछ वक्त पहले पैनिक अटैक और गैस्ट्रिक अटैक भी आया था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अंकित की बातें सुनने के बाद लोग अटकलें लगा रहे हैं कि एक्टर की तबीयत प्रियंका चाहर चौधरी संग राहें अलग करने के बाद बिगड़ी थी।
अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने फराह खान के व्लॉग में बताया कि अब वह खाने को बहुत ध्यान से खाते हैं और उन्हें एक-एक डिश की फोटो भेजकर पहले एक्सपर्ट से पूछना पड़ता है। अंकित गुप्ता ने अपनी तबीयत बयां करते हुए फराह खान से कहा, "मुझे गैस्ट्रिक और पैनिक अटैक आया था।" अंकित की बातें सुनकर फराह चौंक गईं और पूछीं कि ये कब हुआ था? वहीं अंकित गुप्ता ने अपनी बातें आगे बढ़ाते हुए कहा, "हो गया था...। अब मुझे एक-एक खाने की फोटो एक्सपर्ट के पास भेजकर उनसे पूछकर खाना पड़ता है।"
अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की बातें सुनकर फराह खान ने सवाल किया कि पैनिक अटैक में क्या होता है। इसपर अंकित ने जवाब दिया, "सांस नहीं आती, धड़कन बढ़ जाती है, ऐसा लगता है कि कभी भी सांस बंद हो जाएगी।" फराह खान ने साजिद खान को भी बाद में व्लॉग का हिस्सा बनाया और अंकित की परेशानी साझा की। वहीं अंकित ने साजिद को इशारा किया कि उस चीज के बाद हुआ था।
अंकित गुप्ता की बातें सुन मायूस हुए फैंस
अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की बातें सुनकर फैंस का दिल भर आया। एक यूजर ने लिखा, "काश अंकित गुप्ता उन चीजों से ठीक हो जाएं, जिनसे वह जूझ रहे हैं। अलग होने की चिंता मजाक नहीं है। मैं उम्मीद करती हूं कि शिपर्स इन्हें टैक करना और वापिस जोड़ना बंद करें।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तो अंकित अलग होने की चिंता से गुजर रहे थे। इस इंसान ने उस औरत के अनफॉलो करने के बाद भी उम्मीद बनाए रखी, बस उसके कोजी वीडियोज देखने के लिए।"
