टीवी मसाला

Ankit Gupta का डेटिंग की अफवाहों पर फूटा गुस्सा, कानूनी एक्शन की धमकी देकर बोले- मेरी इज्जत पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं

Ankit Gupta Blasts On Dating Rumors: टीवी के मशहूर एक्टर अंकित गुप्ता का बीते दिन वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। इसके बाद से ही अंकित गुप्ता के डेटिंग रूमर्स सामने आने लगे, जिसे लेकर अब एक्टर ने गुस्सा जाहिर किया है, साथ ही कानूनी एक्शन लेने की भी मांग की है।

Image

अंकित गुप्ता ने डेटिंग की अफवाहों पर जताई नाराजगी

Ankit Gupta Blasts On Dating Rumors: टीवी के मशहूर एक्टर अंकित गुप्ता ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकित गुप्ता ने 'उडारियां' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी और इसके बाद वह 'बिग बॉस 16' और 'जुनूनियत' जैसे शोज में भी नजर आए। आखिरी बार अंकित गुप्ता 'माटी से बंधी डोर' में दिखाई दिये थे, जिसमें उन्होंने रणविजय की भूमिका अदा की थी। अंकित गुप्ता अपने और प्रियंका चाहर चौधरी के रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरों के कारण भी चर्चा में रह चुके हैं। वहीं बीते दिन एक्टर को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें आनी शुरू हो गईं। इस बात को लेकर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने नाराजगी जाहिर की, साथ ही अफवाहें फैलानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी।

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कुछ भी बोलने से पहले सच जानो।" वहीं एक्टर की पोस्ट में लिखा नजर आया, "अक्सर ऐसा मोड़ आता है, जहां चुप्पी को कमजोरी समझ लिया जाता है और मैं अब इसके साथ सहमत नहीं हूं। कुछ महीनों से मैंने अनगिनत स्टोरी, एडिट्स और अटकलें देखी हैं मेरी निजी जिंदगी से जुड़ी, जिसमें न कोई सच है, न आधार है और दायरों का सम्मान तो बिल्कुल नहीं। किसी ऐसे के साथ मेरा लिंक जोड़ना, जिसे मैं जानता तक नहीं वो भी इसलिए क्योंकि हम एक फ्रेम में नजर आए। ये बहुत ही परेशान करने वाला है।"

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस सिलसिले में आगे लिखा, "मैं एक निजी इंसान हूं, जो मैं साझा करने का फैसला करता हूं, अपनी इच्छा से करता हूं। लेकिन मैं इस अविष्कारी नैरेटिव का समर्थन बिल्कुल नहीं करता। अजनबी के साथ मेरा नाम जोड़ना, व्यूज के लिए मेरे चेहरे का इस्तेमाल करना। ये केवल एक वीडियो के बारे में नहीं है, बल्कि मेरी निजता के हनन के बारे में है, आधारहीन गॉसिप और जवाबदेही की कमी। इस वक्त से, अगर किसी प्लेटफॉर्म ने गलत अफवाहें, अपमानजनक बातें मेरे बारे में फैलाईं तो उनके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा, जिसमें मानहानि भी शामिल होगा। पब्लिक लाइफ का मतलब ये नहीं कि मेरी इज्जत पब्लिक प्रॉपर्टी है। तो ध्यान रखें, मैं यहां किसी खेल के लिए नहीं हूं, बल्कि जो मेरा है उसकी रक्षा के लिए हूं। तो कुछ भी छापने या आगे पहुंचाने से पहले अपने आप से पूछ लेना कि ये सच है या अपमानजनक है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article