Ankit Gupta Cryptic Post Viral Fans Connect It With Priyanka Chahar Choudhary: टीवी के मशहूर एक्टर अंकित गुप्ता ने अपनी एक्टिंग और अंदाज इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अंकित गुप्ता बीते कुछ दिनों पहले फराह खान संग व्लॉग के कारण चर्चा में आ गए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें पैनिक अटैक आया था। अंकित गुप्ता ने बताया था कि उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वहीं हाल ही में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे फैंस प्रियंका चाहर चौधरी के साथ हुए ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं। अंकित गुप्ता की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है।
अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें भगवान शिव की तस्वीर थी। साथ ही जिंदगी से जुड़ी कुछ चीजें लिखी हुई थीं। अंकित गुप्ता की पोस्ट में लिखा दिखाई दिया, "कई बार जो चीज आप खो देते हैं, वो कभी आपके पास रहने के लिए होता ही नहीं है। कई बार देरी आपकी रक्षा के लिए होती है। शिव केवल आशीर्वाद के लिए नहीं हैं, बल्कि वो आपके कंधे से उस बोझ को भी हटाते हैं, जो आपको पता ही नहीं होता और आप संभाल रहे होते हैं। जो चला गया, उसपर भरोसा रखें। जो टूट गया, उसपर विश्वास रखें। उनपर भरोसा रखें।"
अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने स्टोरी के कैप्शन में लिखा, "मुझे नहीं पता कि इसकी किसे जरूरत है, लेकिन...।" बता दें कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी ने एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है। वहीं अंकित गुप्ता संग ब्रेकअप के बाद प्रियंका चाहर चौधरी का नाम डीजे हर्शी के साथ जुड़ा था। दोनों को साथ में एक इवेंट में भी देखा गया था।
