टीवी मसाला

Ankit Gupta संग ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन संग चिल करती दिखीं प्रियंका चाहर चौधरी, फोटोज देख लोगों ने किया ट्रोल

Priyanka Chahar Choudhary Chilling With Mystery Man In Ibiza: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी का हाल ही में वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह इबिजा के एक क्लब में मिस्ट्री मैन संग नजर आईं। इन तस्वीरों के सामने ाते ही लोगों ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Image

अंकित गुप्ता संग ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन संग दिखीं प्रियंका चाहर चौधरी

Priyanka Chahar Choudhary Chilling With Mystery Man In Ibiza: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रियंका चाहर चौधरी ने 'उडारियां' की तेजो बनकर लोगों का खूब दिल जीता था। इसके बाद वह 'बिग बॉस 16' में नजर आईं, जहां उनकी बॉस लेडी वाली पर्सनालिटी को खूब पसंद किया गया था। लेकिन बीते कुछ दिनों से प्रियंका चाहर चौधरी अपने और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप की खबरों के कारण चर्चा में थीं। दोनों ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। साथ ही अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) संग अपकमिंग सीरियल से भी हाथ पीछे खींच लिये हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) अपने वायरल वीडियो और फोटोज में एक क्लब में नजर आईं, जहां वह मिस्ट्री मैन के साथ दिखाई दीं। उनकी फोटोज और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लेकिन इन फोटोज और वीडियोज को लेकर लोगों ने प्रियंका चाहर चौधरी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "सिर से लेकर पांव तक नकली महिला। तुम्हारे लिए केवल एक ही शब्द है 'घटिया।" बता दें कि कुछ क्लिप्स को लेकर ये भी दावा किया गया कि प्रियंका चाहर चौधरी ने मिस्ट्री मैन को किस किया है।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) से जुड़ी फोटो और वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "उसे किस कर रही थी? एक दोस्त को किस? वन वुमन मैन, पारिवारिक इंसान, बच्चे और शादी? कौन बोलेगा कि ये औरत 3 महीने पहले किसी दूसरे के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थी।" बता दें कि अभी तक इस मामले पर प्रियंका चाहर चौधरी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वहीं ब्रेकअप की खबरों पर अंकित गुप्ता ने भी खुलकर कोई बात नहीं की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article