टीवी मसाला

KBC 18: अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान की इस फिल्म को बताया शानदार, शो में जमकर की तारीफ

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 12, 2026, 07:16 PM IST

Amitabh Bachchan on Shah Rukh Khan Movie: एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने शो कौन बनेगा करोड़पति 18 में शाहरुख खान के एक रोल की जमकर तारीफ की। तो चलिए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने क्या कहा।

Image

अमिताभ बच्चन ने की शाहरुख खान की तारीफ (Image Source: AI)

Amitabh Bachchan on Shah Rukh Khan Movie in KBC 18: टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 18 (Kaun Banega Crorepati 18) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। शो के दौरान फिल्मों और स्टार्स से जुड़े किस्से भी देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच अमिताभ ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की एक्टिंग को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, बातचीत के दौरान शाहरुख की 2004 में आई फिल्म 'स्वदेस' (Swades) का जिक्र हुआ। इस फिल्म में शाहरुख ने मोहन भार्गव का किरदार निभाया था और उनके काम को काफी पसंद किया गया था। तो चलिए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने क्या कहा है।

अमिताभ बच्चन ने की तारीफ

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अमिताभ बच्चन का अभी हाल ही में दिया एक बयान है। 'कौन बनेगा करोड़पति के 18वें' सीजन के दूसरे एपिसोड में पार्टिसिपेंट बबलू कुमार पंडित से एक सवाल पूछा गया। उन्हें बताना था कि हिंदी फिल्मों में किस एक्टर ने नासा साइंटिस्ट, इंडियन एयर फोर्स पायलट और भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच का रोल किया है। सही जवाब में उन्होंने शाहरुख खान का नाम लिया। जवाब कन्फर्म होने के बाद अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान के इन किरदारों पर बात की और खास तौर पर स्वदेश का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'स्वदेश, उनकी जो पिक्चर थी, मेरा ऐसा मानना है कि जो अभिनय उन्होंने स्वदेश में किया ना, वो एकदम उत्तम था। और कई बार मिलते हैं तो मैं उनसे यही बोलता हूं।' इसके बाद उन्होंने सवाल में आए तीन किरदारों को जोड़ते हुए बताया कि शाहरुख खान ने स्वदेश में नासा साइंटिस्ट, वीर-जारा में इंडियन एयर फोर्स पायलट और चक दे! इंडिया में हॉकी कोच का रोल किया था।

शो में पहुंचे थे सनी देओल

अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो पर बॉलीवुड एक्टर सनी देओल,प्रीति जिंटा और आमिर खान भी पहुंचे थे। इस दौरान सनी देओल और आमिर खान ने कई बड़े खुलासे किए थे। अमिताभ बच्चन के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article