टीवी मसाला

Gaurav Khanna के बारे में बात भी नहीं करना चाहतीं Akanksha Chamola! कैमरे के आगे दिया ऐसा रिएक्शन; हुईं ट्रोल

Akanksha Chamola Troll For Reaction On Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पैपराजियों के सामने गौरव खन्ना को लेकर ऐसी बात कही कि लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया।

Image

Akanksha Chamola ने गौरव खन्ना को लेकर कही बड़ी बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Akanksha Chamola Troll For Reaction On Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला को आखिरी बार 'लॉकअप 2' में देखा गया था, जहां रहते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' के पहले एपिसोड में ही बताया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और करीब एक साल से वे अलग रहे हैं। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के इस बयान ने लोगों के पैरों तले जमीन खींच ली थी। हालांकि एक्ट्रेस के बयान के बाद भी गौरव खन्ना को उन्हें लगातार सपोर्ट करते हुए देखा गया था। वहीं अब आकांक्षा चमोला ने एक बार फिर से गौरव खन्ना को लेकर पैपराजियों के सामने ऐसी बात कह दी कि वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस देंगे घरवालों को दो-दो चांस, जीवनदान पाकर मचाएंगे सलमान खान के शो में बवाल

    आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजियों के सामने एंट्री करती नजर आईं। लेकिन उन्होंने एंट्री के साथ ही पैपराजियों को चेतावनी देते हुए कहा, "लॉकअप' और गौरव खन्ना को छोड़कर कोई भी सवाल चलेंगे, ठीक है।" आकांक्षा चमोला की ये बात लोगों को जरा भी पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने तलाक की खबरों के बीच उठाया शॉकिंग कदम, Gaurav Khanna के नाम से लेंगी छुटकारा

      आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये जीके के खिलाफ कैसे बातें कर रही हैं। ये देखकर बुरा लग रहा है।" दूसरे यूजर ने आकांक्षा चमोला पर चुटकी लेते हुए लिखा, "गौरव के अलावा तुमसे पूछने के बारे में कुछ बचा भी नहीं है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "और करा भी क्या है तुमने?" चौथे यूजर ने लिखा, "गौरव की वजह से ही तुम्हें जाना भी जा रहा है।" एक यूजर ने गौरव खन्ना का नाम लेने के लिए एक्ट्रेस पर तंज कसा और लिखा, "ये खुद हर जगह जीके का नाम लेना कब बंद करेंगी?"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article