Bigg Boss 20 Rishita Kothari To Enter In Show: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 20' को लेकर लोगों में अभी से ही काफी एक्साइटमेंट है। 'बिग बॉस 20' का प्रोमो वीडियो भी सामने आया था, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने का काम किया है। शो में इस बार महाट्विस्ट देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से अभी तक कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं। इस लिस्ट में प्रणाली राठौड़ से लेकर अर्जुन बिजलानी तक शामिल हैं। वहीं अब शो के लिए टीवी एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह शो का हिस्सा बन सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस देंगे घरवालों को दो-दो चांस, जीवनदान पाकर मचाएंगे सलमान खान के शो में बवाल
बता दें कि अगर ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनती हैं। तो सलमान खान के शो में उनसे 'सहर होने को है' पर हुए विवाद और पार्थ समथान के बारे में बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। दरअसल, 'सहर होने को है' के सेट पर कथित रूप से ऋषिता कोठारी और पार्थ समथान का झगड़ा हुआ था। वहीं एक्ट्रेस ने भी लीप के बाद शो को अलविदा कह दिया।
कब शुरू होगा 'बिग बॉस 20'
सलमान खान का 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) 6 सितंबर को टीवी पर दस्तक देने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो जियो हॉटस्टार और कलर्स पर रिलीज होगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 20' की एंट्री इस बार क्या धमाल मचाती है।
