टीवी मसाला

Akanksha Chamola ने एलीमनी में Gaurav Khanna से मांगे 10 करोड़? एक्ट्रेस बोलीं- देश छोड़कर चली जाती...

Akanksha Chamola Open Up On Alimony: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और एक्टर गौरव खन्ना जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने एलीमनी के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Akanksha Chamola ने गौरव खन्ना से मांगी एलीमनी? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Akanksha Chamola Open Up On Alimony: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आकांक्षा चमोला को आखिरी बार 'लॉकअप 2' में देखा गया था, जहां उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आकांक्षा चमोला के इस खुलासे ने फैंस को हैरान करके रख दिया था। 'लॉकअप 2' में ही आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्शुअलिटी से भी पर्दा उठाया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह बाइसेक्शुअल हैं। अपने इन दावों के लिए अक्सर आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) लाइमलाइट में नजर आती हैं। हालांकि कई बार वह लोगों के निशाने पर भी रह चुकी हैं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में आकांक्षा चमोला ने एलीमनी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exlusive: 'वो पति को बलि का बकरा बना रही है'- आकांक्षा फिर फूटा Orry का गुस्सा, गौरव को कहा 'जेंटलमैन'

    आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने मैशेबल इंडिया संग खास बातचीत की। उसमें उनसे सवाल किया गया कि रेडिट पर उनके बारे में दावा किया गया है कि उन्होंने तलाक के बाद 10 करोड़ रुपये की एलीमनी की मांग की है। इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए आकांक्षा चमोला ने कहा, "10 करोड़ मांगा है मैंने? अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठती? अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं ये देश कब का छोड़कर चली गई होती?" आकांक्षा चमोला से आगे सवाल किया गया कि अभी तक दिये नहीं गए हैं ना? वहीं एक्ट्रेस ने करारा जवाब देते हुए कहा, "क्योंकि अभी तक मांगे नहीं हैं ना।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे मुश्किल वक्त में...'- Sairaab के बंद होने पर Rohit Chandel ने दिया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

      ओरी ने लगाया था आकांक्षा चमोला पर आरोप

      बता दें कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) संग तलाक को लेकर ओरी ने भी आकांक्षा चमोला को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे पक्का यकीन है कि ये तलाक में गौरव से कुछ तो लेने वाली है।" बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 नवंबर में शादी रचाई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने बताया कि वे करीब 18 महीने से अलग रह रहे हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article