Vipul Roy News Update: टीवी सीरियल एफआईआर (FIR) फेम विपुल रॉय से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। विपुल रॉय (Vipul Roy) के घर पर लाखों की चोरी हो गई है। चोर विपुल रॉय के घर से सिर्फ केश लेकर फरार नहीं हुआ है। बल्कि गहने और विदेश मुद्रा भी गायब हो गई है, जिसके बाद एक्टर को बड़ा झटका लगा है। विपुल रॉय (Vipul Roy) ने इस पूरी घटना के पीछे अपनी नौकरानी का हाथ बताया है, जिसके चलते एक्टर ने सीधा पुलिस कंप्लेट की है। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस भी जांच में जुटी है। पुलिस नौकरानी के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास में लगी है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: दूसरी औरत संग करण की फोटो देख तुलसी के उड़ेंगे होश, नंदिनी करेगी तमाशा)
विपुल रॉय के घर नौकरानी ने की चोरी?
जानकारी के मुताबिक, विपुल रॉय ने कुछ समय पहले ही एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नौकरानी को रखा था और अब वह घर से चोरी करके फरार हो गई है। विपुल रॉय का शक है कि उसी ने चोरी की है। एक्टर ने नौकरानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विपुल रॉय की नौकरानी का नाम दीपाली खरला है और वह पहले भी कई बार उनके घर काम करने आ चुकी है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही उसे दोबारा काम पर रखा था। एक्टर ने आरोप लगाया है कि जब वह काम से जाने पहले थे तो वह अपनी अलमारी और दराज अच्छी तरह चेक करके गए थे और वहां पर कीमती सामान था, जो अब गायब है। एक्टर ने विदेश से लौटने के बाद नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा के सामने अपनी काली करतूत कबूल करेगी विद्या, अरमान देखेगा मां का घटिया चेहरा?)
FIR actor vipul roy (Photo Credit- instagram)
