Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: दूसरी औरत संग करण की फोटो देख तुलसी के उड़ेंगे होश, नंदिनी करेगी तमाशा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नया हंगामा होने वाला है। तुलसी के हाथ करण की एक फोटो लगेगी, जो दूसरी औरत के साथ होगी। ये फोटो देख तुलसी के होश उड़ जाएंगे। आइए आपको अपकमिंग एपिसोड के बारे में बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Apr 23 2026, 09:41 IST
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगा धमाका, तुलसी के हाथ लगेगी करण की फोटोImage Credit : Jiohotstar01 / 08

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगा धमाका, तुलसी के हाथ लगेगी करण की फोटो

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 में नया हंगामा होने वाला है। शो ने नोएना चली गई है और अब सबको लग रहा था कि तुलसी की जिंदगी में कुछ शांति आएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब शो में करण की वजह से खूब तमाशे हो रहे हैं। करण का किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर है और करण बहुत ही चालाकी के साथ इसे छुपा रहा है लेकिन अब इस वजह से शांतिनिकेतन में हंगामा होगा। नंदिनी करण से सीधे तीखे सवाल करेगी। आइए आपको बताए हैं कि शो के नए एपीसोड में क्या क्या होगा।

नंदिनी से बात करेगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar02 / 08

नंदिनी से बात करेगी तुलसी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मुन्नी की सक्सेस का जश्न मन रहा होता है लेकिन नंदिनी उदास होती है और इसी वजह से तुलसी नंदिनी से बात करती है। तुलसी उसे बताती है कि वह करण के उस फ्लैट पर गई थी और वहां पर वह उस कपल से मिली, जो करण के दोस्त है। तुलसी उसे समझाती है कि करण को लेकर उसे कोई गलतफहमी हुई है।

करण से तीखे सवाल करेगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar03 / 08

करण से तीखे सवाल करेगी तुलसी

नंदिनी तुलसी की बातों से शांत नहीं होती। बल्कि वह और भी ज्यादा भड़क जाती है। नंदिनी सीधा करण के पास जाती है और उससे अफेयर से जुड़ा सवाल करती है। नंदिनी का सवाल हर किसी के होश उड़ा देते हैं। नंदिनी का बेटा करण के सवाल भरी नजरों से देखता है और फिर तुलसी घर के बच्चों को अंदर भेज देती है।

बा की कसम खाएगा करणImage Credit : Jiohotstar04 / 08

बा की कसम खाएगा करण

अब कहानी में ट्विस्ट आएगा। मिहिर नंदिनी से आराम से बात करने के लिए कहता है और तब बीच में तुलसी आती है। वह करण के हाथ में बा की फोटो दे देती है और करण से कहती है कि अगर वह सच्चा है तो बा की कसम खा। करण बा की कसम खाते हुए बोल देता है कि उसका किसी दूसरी औरत के साथ कोई रिश्ता नहीं है। हालांकि, बा की कसम खाकर भी करण नंदिनी को शांत नहीं कर पाता।

परी को करेंगे बेइज्जतImage Credit : Jiohotstar05 / 08

परी को करेंगे बेइज्जत

शो में आगे दिखाया जाएगा कि परी को पास अजय का फोन आता है। अजय का बेटा परी को याद करता है और फिर परी अजय के घर जाती है लेकिन अजय की बहन की चालबाजी की वजह से नया ड्रामा होता है। परी अजय के बेटे को गलत दवा दे देती है और इसी वजह से अजय के माता पिता परी को खूब सुनाते हैं।

दूसरी औरत के साथ हॉस्पिटल जाएगा करण06 / 08

दूसरी औरत के साथ हॉस्पिटल जाएगा करण

अब करण दूसरी औरत के साथ अस्पताल जाएगा। इस औरत की तबीयत कुछ खराब है और करण इसी बारे में डॉक्टर से बात करता है। करण डॉक्टर को बताता है कि वह यहां पर भी शिफ्ट हो गया है और अब यही रहकर इलाज होगा। इस मौके पर औरत के फोन पर उसके बेटे का भी फोन आता है।

करण की दूसरी औरत संग फोटो लेगा आर्यनImage Credit : Jiohotstar07 / 08

करण की दूसरी औरत संग फोटो लेगा आर्यन

शो में दिखाया जाएगा कि करण को दूसरी औरत के साथ आर्यन देख लेगा और वह सीधा गौतम को फोन मिला देगा। इतना ही नहीं, वह करण की फोटो भी ले लेगा और गौतम के भेज देगा। गौतम इस फोटो के साथ क्या करेगा। ये आपको आगे वाली स्पाइड में पता चलेगा।

तुलसी देखेगी करण की फोटोImage Credit : Jiohotstar08 / 08

तुलसी देखेगी करण की फोटो

अब गौतम नया हंगाामा करेगा। वह सीधा तुलसी को फोन करेगा और करण के अफेयर के बारे में बताएगा। तुलसी यकीन नहीं करेगी। इसी वजह से वह करण की दूसरी औरत के साथ फोटो तुलसी को भेज देगा। करण की फोटो देखकर गौतम के होश उड़ जाएंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!