​Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा के सामने अपनी काली करतूत कबूल करेगी विद्या, अरमान देखेगा मां का घटिया चेहरा?​

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होगा। सीरियल में अभिरा के सामने विद्या का काला सच आएगा। विद्या खुद अपने गुनाह कबूल करेगी। ये सब कुछ शो में नया हंगामा लेकर आएगा।

Authored by: कविताUpdated Apr 23 2026, 09:00 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा भूचाल, विद्या का खेल होगा खत्म?Image Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा भूचाल, विद्या का खेल होगा खत्म?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोज एक नया ड्रामा होता है। अभिरा के सामने ये सच आ चुका है कि अरमान ने उसे 8 साल पहले मायरा की कस्टडी के पेपर्स नहीं भेजे थे। इतना ही नहीं, उसे मायरा की बेगुनाही का एक क्लू भी मिल गया है और अब शो में नया खुलासा होगा। अभिरा के सामने विद्या का कला सच आ जाएगा। इतना ही नहीं उसे काजल और विद्या की घटिया डील के बारे में भी पता चल जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होने वाला है।

तान्या की बेइज्जती करेगी विद्याImage Credit : Jiohotstar02 / 08

तान्या की बेइज्जती करेगी विद्या

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत पोद्दार हाउस के कलेश से होगी। विद्या मनीषा को खूब सुनाती है क्योंकि मनीषा को अभिरा की चिंता होती है। इसके बाद वह तान्या को भी बेइज्जत करती है। तान्या अभिरा की साइड लेती है। वह सीधा तान्या को पोद्दार परिवार की बाहर वाली बता देती है।

मायरा के लिए सबूत तलाश करेगी मुक्तिImage Credit : Jiohotstar03 / 08

मायरा के लिए सबूत तलाश करेगी मुक्ति

अभिरा को मायरा की रिहाई से जुड़ा एक क्लू मिलता है और अभिरा पोद्दार हाउस निकल जाती है। पीछे से मायरा भी अपनी उस स्कूल मेट की तलाश में निकल जाती है, जो मायरा के बचाव में गवाही दे सकती है। मायरा सीधा हॉस्टल आती है और यहां पर लड़की का पता लगाती है।

अभिरा के सामने आएगा विद्या का सचImage Credit : Jiohotstar04 / 08

अभिरा के सामने आएगा विद्या का सच

काजल अपनी बहू तान्या की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाती और वह विद्या को शांत रहने की धमकी देती है। काजल से पहले तो विद्या काफी बहस करती है और तभी काजल विद्या के गुनाहों की लिस्ट बताने लगती है कि कैसे उसने अरमान और अभिरा को अलग किया। ये सब कुछ पोद्दार हाउस से बाहर खड़ी अभिरा सुन लेती है। विद्या भी अपनी चालबाजी रचने की वजह बताती है।

अरमान को मिलेगा कोयल का पताImage Credit : Jiohotstar05 / 08

अरमान को मिलेगा कोयल का पता

अभिरा विद्या की बातों को सुन लेती है और वह सीधा अरमान को सब कुछ बताने वाली होती है, लेकिन अरमान तब ही उसे बताता है कि उसे कोयल का पता चल गया है। कोयल वही लड़की है जिसने मेहर को मायरा पर हमला करते हुए देखा है। अरमान की बात सुनकर अभिरा सब भूल जाती है और दोनों निकल जाते हैं।

अखाड़े पहुंच जायेंगे अरमान और अभिराImage Credit : Jiohotstar06 / 08

अखाड़े पहुंच जायेंगे अरमान और अभिरा

अरमान और अभिरा, कोयल का पता लगाने उसके मामा के घर पहुंच जाते हैं जो एक अखाड़ा चलाते हैं और दोनों उस अखाड़े तक पहुंच जाते हैं। पहले तो अरमान और अभिरा जगह देखकर हैरान रह जाते हैं लेकिन फिर कोयल के मामा से बात करने की हिम्मत करते हैं।

मायरा की बेगुनाही का सबूत मिटाएगा मेहर का बाप मित्तलImage Credit : Jiohotstar07 / 08

मायरा की बेगुनाही का सबूत मिटाएगा मेहर का बाप मित्तल

अब कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। अरमान और अभिरा से पहले मेहर का पिता मिस्टर मित्तल अखाड़े पहुंच जाएगा। वह कोयल के मामा को मोटी रकम देता है ताकि कोमल अपना मुंह बंद रख सके। ये बात अभिरा और अरमान को पता चल जाती है और फिर अभिरा कोयल के अकेले में बात करने का प्लान बनाती है।

दंगल लड़ेगा अरमानImage Credit : Jiohotstar08 / 08

दंगल लड़ेगा अरमान

कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब अरमान दंगल लड़ेगा। अरमान कोयल के मामा का ध्यान भटकाना चाहता है ताकि अभिरा कोयल को ढूंढने घर में जा सके। इसी वजह से अरमान दंगल लड़ने का फैसला करता है। ये सुनकर अभिरा के होश उड़ जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!