टीवी मसाला

पहलगाम आतंकी हमले पर अभिनव शुक्ला ने निकाली भड़ास, पाकिस्तानियों का जिक्र कर बोले- हमारा जज्बा कहां है?

Abhinav Shukla Tweet Viral After Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। कई टीवी स्टार्स ने ट्वीट कर इस मामले पर नाराजगी जाहिर की। वहीं बीते दिन अभिनव शुक्ला ने भी एक ट्वीट किया था, जिसमें वह पूछते दिखे कि हमारा जज्बा कहां है।

Image

पहलगाम अटैक पर फूटा अभिनव शुक्ला का गुस्सा

Abhinav Shukla Tweet Viral After Pahalgam Attack: पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें कई लोग मारे गए और करीब 17 से ज्यादा घायल हुए। पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं प्रशासन भी मामले पर कार्रवाई करता नजर आ रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई टीवी स्टार्स ने पोस्ट शेयर कर नाराजगी जाहिर की थी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं अब इस मामले पर एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड कलाकारों, आजकल के युवाओं और मीडिया पर सवाल उठाते नजर आए।

अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने अपने ट्वीट में पाकिस्तानियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मैंने सैंकड़ों पाकिस्तानी स्ट्रीट वीडियोज देखे, जहां साक्षात्कारकर्ता आम लोगों से पूछता है भारत के बारे में और 99 प्रतिशत पाकिस्तानियों ने जवाब दिया कि भारत बड़ा देश है, परमाणू ताकत है, ज्यादा कामयाब है पर हम में जज्बा है। और हम भारतीय.... 1) जागे: ये सभी राजनीतिक रणनीतियां हैं, आतंकी भटके हुए युवा हैं। 2) वामपंथ- ये सब दक्षिणपंथ द्वारा फैलाई गई नफरत है। 3) जेन जी- भाई जो हुआ वो दुखत है, मैं कोई वीडियो नहीं देखना चाहता इस बारे में और न ही बात करना चाहता हूं।"

अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे न्यूज मीडिया को आड़े हाथों लिया और लिखा, "सबसे पहले हम लाए हैं आपके लिए बड़ी खबर। 5) बॉलीवुड- जो हुआ वो बहुत कायरतापूर्वक था, हम केवल शांति चाहते हैं। सभी इस परेशानी से उबर पाएं। भाई हमारा जज्बा कहां है? सिर्फ फौज ही जज्बा दिखाए?"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article