Abhinav Shukla Hit Back on Asim Riaz: टीवी एक्टर असीम रियाज़( Asim Riaz) और अभिनव शुक्ला ( Abhinav Shukla) के बीच विवाद लगातर बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां असीम रियाज़ के फैंस के नाम पर अभिनव शुक्ला को धमकियाँ मिल रही हैं। दूसरी तरफ असीम रियाज़ इसे हमदर्दी बटोरने का तरीका बता रहा है। असीम की बातों से अब अभिनव शुक्ला चुप नहीं रहने वाले। वह भी एक के बाद एक पलटवार कर रहे हैं। अभिनव शुक्ला ने एक बार फिर असीम को आड़े हाथ ले लिया है और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें फटकार लगाई है।
अभिनव शुक्ला( Abhinav Shukla) ने असीम रियाज़( Asim Riaz) पर निशान साधते हुए कहा कि 'वह मुझे जानता है, लेकिन उसने गलती की है। मैं चुप रहता हूं और सही के साथ खड़ा रहता हूं, ही कारण है कि कोई भी रियलिटी शो मुझे हमेशा शिकायत करने वाला, आक्रामक और गाली देने वाला मुंहफट बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। कंटेंट से ज़्यादा किरदार पहले रखता हूं। अगर लोगों को धक्का देना और सेट की संपत्ति को तोड़ना सबसे अच्छा है जो कोई वजन उठाकर बनाई गई बॉडी के साथ हासिल कर सकता है, तो मैं इससे प्रभावित नहीं हूँ। MMA ट्राई करो, देश के लिए खेलो। वैसे भी, शांत रहो।
क्या है पूरा मामला
बैटलग्राउन्ड के सेट पर जब रुबीना दिलैक( Rubina Dilaik) और असीम रियाज़ ( Asim Riaz) के बीच विवाद हो गया था। तब अभिनव शुक्ला इसके बीच में आ गए थे। बाद में असीम ने अभिनव शुक्ला को भला-बुरा कहा था। वहीं कल जब अभिनव को जान से मारने की धमकी मिली तो लोगों ने असीम को टारगेट करना शुरू कर दिया। हालांकि असीम रियाज़ ने यह कहा था कि यह अभिनव यह केवल पॉपुलर होने के लिए कर रहे हैं। अब फिर से अभिनव शुक्ला ने इसपर जवाब दिया है।
