Toxic Update: साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन ने हरी झंडी दे दी है।
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर आया अपडेट
यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) ने 18 सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि यह फिल्म 18 साल से कम उम्र के दर्शकों के लिए नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, BBFC ने फिल्म को हिंसा और चोटों को दिखाने के मामले में 5/5 रेटिंग दी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में काफी ज्यादा और खतरनाक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। ब्रिटेन में सर्टिफिकेशन मिलने से पहले ‘टॉक्सिक’ को भारत में भी सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि भारत में भी इसे केवल वयस्क दर्शक ही देख सकेंगे। टॉक्सिक के A सर्टिफिकेट की तुलना हाल ही में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से भी की जा रही है, जो अपने जबरदस्त और ग्राफिक एक्शन के लिए चर्चा में रही थी।
बताते चलें कि फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। ‘टॉक्सिक’ की कहानी गोवा की बैकग्राउंड पर आधारित है और इसे 1940 से 1970 के दशक के बीच की कहानी बताया गया है। फिल्म में गोवा की खूबसूरत दुनिया के पीछे छिपी गैंगस्टर की दुनिया दिखाई जाएगी। यह एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें पावर, अपराध और परिवार की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म में पिता और बेटे के रिश्ते को भी अहम हिस्सा बनाया गया है।
