Yash on Fan Suicide: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक पुराने मामले को लेकर भी चर्चा में हैं। एक्टर ने एक फैन की मौत से जुड़े मामले पर पहली बार खुलकर बात की है। दरअसल, उनके एक फैन की आत्महत्या से मौत हो गई थी, जिसके बाद यह सवाल उठा था कि यश उनके अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुए। अब यश ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जातने हैं फिल्म रामायण (Ramayana) में नजर आने वाले एक्टर यश ने इस मुद्दे पर क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Jr NTR की शोल्डर सर्जरी के बाद Prashanth Neel ने बदला प्लान, 'Salaar 2' पर काम होगा शुरू?
यश ने दिया ये रिएक्शन
एक्टर यश एक बार फिर से अपने एक बयान को लेकर चर्चा में है, जिसमें वो फैन के सुसाइड के बारे में बात करते हुए नजर आए। यश ने इस दौरान बताया कि वो फैन के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचे थे। शो आप की अदालत में आए यश ने कहा, 'मुझे लगा अगर मैं ये करूंगा ना सर तो बहुत सारे लोगों को ये लग सकता है कि ऐसा करने से आ जाएंगे। वो सोच ही गलत है ना। उसके मरने के बाद मैं उसके फ्यूनरल पर जाकर क्या मिलेगा? अगर मैं इसका बढ़ावा दूं? मुझे नहीं पता लेकिन मेरी सोच ये है। मुझे दुख हुआ, बुरा लगा लेकिन अगर मैं जाकर वो करूंगा तो और बहुत सारे लोग कर सकते हैं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'जिस दिन मैं...' Shah Rukh Khan को लेकर Yash ने कह दी बड़ी बात
यश ने फैंस से किया वादा
यश ने इंटरव्यू में आगे उन्होंने कहा, 'कोई बोले कि ‘मैं कुछ हासिल करूं और तब यश आएं, मैं करके दिखाऊंगा।’ तो मैं जाऊंगा। कोई भी जिंदगी में कुछ करके बोलेगा, तो अगर हो सकेगा तो मैं जाऊंगा। लेकिन इस चीज के लिए बढ़ावा देना गलत मिसाल बनेगी, ऐसा लगा।' वर्कफ्रंट की बात करें तो यश जल्द ‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो फिल्म रामायण में रावण का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे। यश के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
