Yash on Shah Rukh Khan: साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि इंटरनेट पर अबतक छाया हुआ है। इस बीच यश ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं...(Zoom Hindi पर ये भी पढ़ें-Alliance के बाद इस रियलिटी शो में धमाका करेंगे Kushal Tandon, एक-एक की निकालेंगे अकड़)
शाहरुख खान के फैन हैं यश
यश ने आप की अदालत में बताया कि उन्होंने जानबूझकर शाहरुख खान की फिल्म जीरो से मुकाबला करने के लिए केजीएफ रिलीज नहीं की थी। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख खान के बड़े फैन हैं और एक बार उनसे मिलना भी चाहते थे। यश ने बताया कि दोनों फिल्मों का स्तर और बजट काफी अलग था। उनके मुताबिक केजीएफ एक छोटी फिल्म थी, जबकि शाहरुख खान की जीरो बहुत बड़ी फिल्म थी। इसलिए दोनों फिल्मों को एक ही दिन रिलीज किया गया। यश ने शाहरुख खान को सुपरस्टार बताते हुए कहा कि जिस दिन उन्हें लगेगा कि वह अपने सीनियर्स से बड़े हो गए हैं, उस दिन उनका काम खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपने सीनियर्स की हमेशा इज्जत करते हैं।
केजीएफ ने कमाए थे इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें तो केजीएफ चैप्टर 1 ने दुनियाभर में करीब 238 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। भारत में फिल्म की कमाई करीब 185.24 करोड़ रुपये रही। वहीं, शाहरुख खान की जीरो ने भारत में करीब 96.61 करोड़ रुपये कमाए और दुनियाभर में लगभग 178 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ का प्रदर्शन जीरो से बेहतर रहा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो यश अब अपनी मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी नजर आएंगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह गैंगस्टर ड्रामा फिल्म यश और वेंकट नारायण ने मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई है। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
