साउथ मूवीज

Jr NTR की शोल्डर सर्जरी के बाद Prashanth Neel ने बदला प्लान, 'Salaar 2' पर काम होगा शुरू?

Prashanth Neel to Start Work on Salaar 2: जूनियर एनटीआर की कंधे की सर्जरी हुई है, जिस कारण 'ड्रैगन' की शूटिंग को होल्ड पर डाला है। अब प्रशांत नील ने 'सलार 2' पर काम शुरू करने का फैसला किया है।

Image

'सलार 2' की शूटिंग शुरू करेंगे प्रशांत नील (Pic Credit: Instagram)

Prashanth Neel to Start Work on Salaar 2: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की शोल्डर इंजरी के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। जुलाई के आखिरी हफ्ते में फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान एनटीआर के कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद 12 अगस्त को हैदराबाद के KIMS अस्पताल में उनकी आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी हुई। 13 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें करीब 2 से 3 महीने आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में निर्देशक प्रशांत नील ने इस ब्रेक के दौरान प्रभास स्टारर 'सालार 2: शौर्यांग पर्वम' के प्री-प्रोडक्शन पर दोबारा काम शुरू करने का निर्णय लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office Day 1 Prediction: डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी सनी पाजी की फिल्म, इतना होगा कलेक्शन)

Jr NTR की रिकवरी के दौरान क्या करेंगे प्रशांत नील?

जूनियर एनटीआर को पूरी तरह ठीक होने में दो से तीन महीने लग सकते हैं। इस दौरान 'Dragon' की शूटिंग का शेड्यूल उनकी रिकवरी के हिसाब से बदला जाएगा। वहीं, प्रशांत नील फिल्म के उन हिस्सों पर काम जारी रख सकते हैं, जिनमें एनटीआर की जरूरत नहीं है।

बताया जा रहा है कि प्रशांत नील ने 'Dragon' का मौजूदा शेड्यूल पूरा करने के बाद 'Salaar 2' के अगले फेज पर जाने की योजना बनाई थी। लेकिन एनटीआर की चोट के कारण उन्हें कुछ अतिरिक्त समय मिल गया है। अब वह इस दौरान फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस की प्लानिंग, प्री-विजुअलाइजेशन और दूसरे जरूरी प्री-प्रोडक्शन काम पूरे करेंगे।

Jr NTR की सेहत को लेकर नहीं होगी जल्दबाजी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ड्रैगन' की टीम एनटीआर की रिकवरी को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती। फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है और इसमें कई एक्शन सीक्वेंस हैं। ऐसे में अभिनेता के पूरी तरह फिट होने के बाद ही उन्हें दोबारा शूटिंग पर लाया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के लिए Ranveer Singh ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल, मुंबई में शूट करेंगे 'Pralay')

पोर्टल से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक इस समय एनटीआर की रिकवरी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। प्रशांत नील भी इस बात से सहमत हैं कि अभिनेता को पूरी तरह ठीक होने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।

प्रशांत नील ने 'Salaar 2' के प्रोड्यूसर से की मुलाकात

प्रशांत नील ने Hombale Films के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर से भी मुलाकात की है। दोनों ने 'सलार 2' के शूटिंग शेड्यूल को लेकर चर्चा की है। फिल्म का टाइटल फिलहाल 'Salaar 2: Shouryaanga Parvam' बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी फाइनल स्क्रिप्ट को भी लॉक किया जा चुका है। ऐसे में जूनियर एनटीआर की रिकवरी के दौरान प्रशांत नील के लिए 'सलार 2' की तैयारियों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article