बॉलीवुड

Shriya Saran ने किया इमरान हाशमी की मूवी Awarapan 2 का रिव्यू, कह दी बड़ी बात

Shriya Saran on Awarapan 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। इस बीच श्रिया सरन ने फिल्म का रिव्यू किया है।

Image

श्रिया सरन ने किया रिव्यू

Shriya Saran on Awarapan 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी मोटी कमाई कर ली है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी आवारापन 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। इस बीच श्रिया सरन (Shriya Saran) ने फिल्म आवारापन 2 को लेकर बड़ी बात कह दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है उन्होंने मूवी के बारे में क्या कहा...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Spirit में इस वजह से नजर नहीं आएंगे कोरियन स्टार Don Lee, प्रकाश राज को लेकर भी मेकर्स ने दिया अपडेट)

श्रिया सरन ने किया रिव्यू

इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म आवारापन 2 को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म की सीक्वल को लेकर श्रिया सरन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने‘आवारापन 2’ देखी और फिल्म में कलाकारों की जमकर तारीफ की। खास बात यह है कि श्रिया का इस फ्रेंचाइजी से खास जुड़ाव है और वह सीक्वल में भी एक विशेष कैमियो करती नजर आई हैं। फिल्म देखने के बाद पैपराजी से बातचीत में श्रिया सरन ने इमरान हाशमी की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इमरान ने फिल्म में काफी जुनून और जोश के साथ काम किया है। श्रिया के मुताबिक, इमरान ने अपने किरदार को बहुत अच्छे तरीके से निभाया है।

श्रिया ने फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पाटनी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिशा फिल्म में काफी क्यूट और खूबसूरत लगी हैं। भले ही श्रिया की प्रतिक्रिया छोटी थी, लेकिन उन्होंने फिल्म के कलाकारों के अभिनय को लेकर सकारात्मक राय दी। श्रिया सरन का आवारापन फ्रेंचाइजी से जुड़ाव साल 2007 से है। उस समय रिलीज हुई पहली फिल्म में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। शुरुआत में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि, समय के साथ फिल्म की लोकप्रियता बढ़ती गई। खासकर यूट्यूब और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म को नए दर्शक मिले।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article