Wamiqa Gabbi New Movie: एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डीसी (DC) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म डीसी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म डीसी एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म में वामिका गब्बी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इन सब के बीच वामिका गब्बी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वामिका गब्बी के हाथ एक नई फिल्म लगी है। इस खबर के सामने आने के बाद वामिका गब्बी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:"क्या हमारी जिंदगी पति-बच्चे ही हैं...?", Sunita Ahuja ने उजड़ती पारिवारिक जिंदगी के बीच दिया बेबाक बयान
वामिका गब्बी हाथ लगी नई फिल्म
एक्ट्रेस वामिका गब्बी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह वामिका गब्बी को लेकर आई एक नई खबर है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक वामिका गब्बी को ऋषभ शेट्टी की आने वाली पैन-इंडिया मिथोलॉजिकल एपिक फिल्म जय हनुमान में साइन किया गया है। प्रशांत वर्मा की डायरेक्शन वाली इस फिल्म में वो एक अहम किरदार निभाएंगी, हालांकि उनके रोल की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। जल्द ही फिल्म के हैदराबाद शेड्यूल में शामिल होंगी। इस फिल्म में वामिका गब्बी की एंट्री होने से फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'महाभारत' के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'Ramayana' का ट्रेलर, Ranbir Kapoor के लिए कही ये बात
2024 में आया था पहला पार्ट
जय हनुमान प्रशांत वर्मा की 2024 की ब्लॉकबस्टर हनु-मैन का मोस्ट अवेटेड सीक्वल है। हनु-मैन में तेजा सज्जा ने एक छोटे चोर का किरदार निभाया था, जिसे भगवान हनुमान जैसी शक्तियां मिल जाती हैं। ऋषभ शेट्टी इस सीक्वल में लीड रोल में हैं और भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे। फिल्म को कलियुग में सेट एक हाई-ओक्टेन एक्शन एपिक बताया जा रहा है। ये फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) को आगे बढ़ाएगी, जो भारतीय इतिहास और पौराणिक कथाओं से प्रेरणा लेकर सुपरहीरो यूनिवर्स बना रहा है। इसी यूनिवर्स में महाकाली (देवी काली पर) और अधिरा (भगवान इंद्र पर) जैसी फिल्में भी आने वाली हैं। शूटिंग मार्च में शुरू हो गई थी और अब जोर-शोर से चल रही है। रिलीज 2027 के दूसरे हाफ में मेगा स्केल पर होने वाली है।
