Vijay Devrakonda angry on Pahalgam Terror Attack: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा ( Vijay Devrakonda) ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। आतंकवादियों पर गुस्सा जाहीर करते हुए उन्होंने पाकिस्तान का भी जिक्र किया। यही नहीं विजय ने लोगों से अपील की कि कश्मीर हमारा है हमें इसमें कंफ्यूस होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। विजय की ये स्पीच जमकर वायरल हो रही है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर ने ऐसा क्या बोल दिया आइए आपको बताते हैं।
विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) हाल ही में एक ईवेंट के दौरान पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते नजर आए। विजय ने हमले में मारे गए मासूमों की मौत पर दुख जताया। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के लोगों को अच्छी शिक्षा की जरूरत है ताकि वह सही गलत समझ सके। और कोई भी आतंकवादी उनका ब्रेन वॉश न कर सके।
विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) ने आगे कहा, जिस तरह की घटनाएं कश्मीर में हो रही हैं ये लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त करने के लायक नहीं है। इन लोगों को शिक्षा और ज्ञान की बहुत जरूरत है। उनके पास बिजली और आवश्यक सुविधाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच नहीं है, फिर भी वे कश्मीर के लिए लड़ते रहते हैं, जो उनका है ही नहीं। उन्होंने देश की जनता से कहा कि कश्मीर हमारा है और इसके थोड़े से भी शक की गुंजाइश नहीं है। कश्मीर हमारे ही देश का हिस्सा है।
साउथ एक्टर के करियर की बात करें तो उनके खाते में फिल्म 'किंगडम' है जिसके लिए वह जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।
