एजुकेशन

IBPS Clerk Recruitment 2026: खुशखबरी! 11,403 क्लर्क भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई

IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 यानी CRP CSA-XVI के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

IBPS Clerk Recruitment 2026

IBPS Clerk 2026 Last Date to Apply: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 यानी CRP CSA-XVI के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए Customer Service Associate (CSA) के कुल 11,403 पद भरे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें अब आवेदन, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और फीस जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

IBPS Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026 कर दी गई है। आवेदन में सुधार की सुविधा भी अगस्त 2026 में उपलब्ध रहेगी। भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

IBPS Clerk 2026 Form कौन भर सकता है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। जो उम्मीदवार फाइनल ईयर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी डिग्री का रिजल्ट आवेदन की अंतिम तारीख यानी 28 अगस्त 2026 तक घोषित होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को IBPS Clerk 2026 Vacancy में दी गई अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

IBPS Clerk भर्ती के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, PwBD और EXS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित है।

IBPS Clerk 2026 Application Form भरने से पहले उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, सफेद कागज पर काली स्याही से किया गया हस्ताक्षर और सफेद कागज पर नीली या काली स्याही से बना बाएं हाथ के अंगूठे का निशान शामिल है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article