साउथ मूवीज

VD 12: विजय देवरकोंडा का खतरनाक लुक आया सामने, रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने भी किया रिएक्ट

VD 12: विजय देवरकोंडा का मच अवेटेड लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'VD 12' से सामने आ गया है। 2 अगस्त को रिलीज हुए पोस्टर में उनका खतरनाक लुक सामने आया है। फिल्म 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Image

VD 12

VD 12: विजय देवरकोंडा का मच अवेटेड लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'VD 12' से सामने आ गया है। 2 अगस्त को रिलीज हुए पोस्टर में उनका खतरनाक लुक सामने आया है। फिल्म 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विजय देवरकोंडा के इस लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर खून से लथपथ दिखाई दे रहा है। विजय देवरकोंडा की बज़-कट हेयरस्टाइल की पहली झलक ऑनलाइन फैंस और दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने वाली है। ऐसे में इसे शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा है, "उसकी किस्मत उसका इंतज़ार कर रही है। गलतियां, खून-खराबा, सवाल, पुनर्जन्म 28 मार्च, 2025।

ब्लॉक बस्टर मूवी

बता दें कि विजय देवरकोंडा की फिल्म VD12 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर देखकर फैंस और ज्यादा एक्साइटेड है। साथ ही कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-वीडी हेटर्स कोने से रो रहे हैं। वही दूसरे ने कहा-जबरदस्त वापसी। तीसरे ने कहा-ब्लॉक बस्टर मूवी। वही उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने आग और हाथ वाला इमोजी शेयर किया है। अब देखना होगा कि ये फिल्म फैंस को कैसी लगती है और बॉक्स ऑफिल में कितना कमाल करती है।

इस फिल्म में नजर आए थे एक्टर

विजय देवरकोंडा को आखिरी बार लीड रोल में फिल्म द फैमिली स्टार में मृणाल ठाकुर के साथ देखा गया था। इससे पहले वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ कुशी में नजर आये थे। दोनों ही फिल्मों को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article