साउथ मूवीज

Trance of Kuberaa Teaser: धनुष की फिल्म का धांसू टीजर हुआ आउट, आमिर खान की फिल्म से होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

Trance of Kuberaa Teaser: धनुष और नागार्जुन की फिल्म कुबेर से एक टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस टीजर को 'ट्रान्स ऑफ कुबेर' के नाम से रिलीज किया गया है। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से होने वाली है।

Image

Trance of Kuberaa Teaser

Trance of Kuberaa Teaser: धनुष और नागार्जुन की फिल्म कुबेर के निर्माताओं ने 'ट्रान्स ऑफ कुबेर' नाम से एक नया टीजर रिलीज किया है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस टीजर में धनुष का दमदार रोल देखने को मिल रहा है। टीजर में एक ऐसी डार्क दुनिया दिखाई जा रही है, जहां लालच, शक्ति और महत्वाकांक्षा केंद्र में हैं।

टीजर की शुरुआत बेहतरीन सीन्स से होती है, जहां एक शक्तिशाली और निर्दयी उद्योगपति नजर आता है। इस टीजर को देखकर पता चल रहा है कि नागार्जुन एक जांच अधिकारी का रोल कर रहे हैं। जो रहस्यों और झूठ के जाल से जूझ रहा है। टीजर में धनुष के रोल में बहुत से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टीजर का अंत धनुष और नागार्जुन के बीच एक शक्तिशाली टकराव के साथ होता है। ऐसा लगता है कि हर किरदार कुछ न कुछ छिपा रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। वही कुबेर में देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) का संगीत लिया जा रहा है। इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा किया गया है। कुबेर 20 जून को रिलीज होने वाली यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से होने वाली है। फिल्म ‘कुबेर’ के अलावा धनुष आनंद एल रॉय निर्देशित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह कृति सेनन के साथ दिखाई देने वाले है। आनंद एल रॉय और धनुष पहले भी ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article