साउथ मूवीज

'Toxic' से सामने आया Yash का धांसू लुक !! फैन्स बोले 'सलाम रॉकी भाई...'

Yash Look From Toxic: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर यश (Yash) काफी समय से अपकमिंग मूवी 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'टॉक्सिक' के लिए अब यश का सुपर कूल सामने आया है। इस नए लुक की फैन्स लगातार तारीफ कर रहे हैं।

Image

Yash Look From Toxic

Yash Look From Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक यश (Yash) अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म की शूटिंग मेकर्स ने काफी समय पहले ही शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले मुंबई में हुई अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में यश ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इस दौरान यश के नए लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यश के नए लुक को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए है। इस समय हरकोई के नए लुक की तारीफ सोशल मीडिया पर कर रहा है।

नए हेयरस्टाइल के साथ यश ने अपने लुक को चर्चा का विषय बना दिया है। एक्स अकाउंट पर यश ने नए लुक की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'केजीफ में जो उनके लंबे बाल दिखे थे वो अभिनेता ने कटवा दिए हैं। यह एक नया और फ्रेश लुक दिखाई दे रहा है। यह टॉक्सिक मूवी के लिए एकदम परफेक्ट है।' सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एलेक्स विजयकांत ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्होंने यश के बालों को स्टाइल किया है। लोगों का मानना है कि 'टॉक्सिक' में यश को इस लुक में देखा जाएगा।

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में यश के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इस फिल्म से कियारा आडवाणी कन्नड़ डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म अगले साल 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इस फिल्म के अलावा यश के पास 'केजीऍफ 3' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article