साउथ मूवीज

रजनीकांत की कुली में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री!! आमिर खान भी कैमियो कर दिखाएंगे दम

रजनीकांत जल्द ही फिल्म कुली में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हुई है। इस फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर-2 से होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में इस एक्टर की एंट्री हुई है।

Image

Rajinikanth Coolie

Coolie: रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुली को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स जमकर कमर कस रहे हैं। अब इस फिल्म में एक और सुपरस्टार की एंट्री हुई है। आइए जानते हैं कि कौन है वो सुपरस्टार जो इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर-2 से होने वाली है। अब देखना होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करती है और शानदार कमाई करती है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उपेंद्र राव ने पुष्टि की कि वह सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी और आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

रजनीकांत संग शूटिंग करते दिखे आमिर

कुली के मेकर्स ने पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि नागार्जुन और उपेंद्र फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक मेकर्स ने आमिर खान के रोल से पर्दा नहीं उठाया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में आमिर खान एक खास रोल करने वाले हैं। एक्टर को रजनीकांत के साथ जयपुर में कुली की शूटिंग करते हुए देखा गया था। इवेंट में उपेंद्र ने इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन बात-बात में एक्टर ने बताया कि उन्हें रजनीकांत के साथ काम करने शानदार लगा।

ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म कुली में रजनीकांत नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा उपेंद्र राव लीड में दिखाई देंगे। वही इस फिल्म में श्रुति हासन , सत्यराज, सौबिन शाहिर और कई अन्य स्टार्स भी नजर आने वाल हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article