साउथ मूवीज

तेलुगु स्टार फिश वेंकट का 53 साल की उम्र में हुआ निधन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 19, 2025, 09:56 AM IST

Fish Venkat Dies At 53: तेलुगु सिनेमा के जाने-माने एक्टर और कॉमेडियन फिश वेंकट (Fish Venkat) का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलमपल्ली वेंकटेश (Mangalampalli Venkatesh) के निधन की खबर ने सभी को उदास कर दिया है। फिश वेंकट को लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते नजर आए।

Image

Image Source: Google

Fish Venkat Dies At 53: तेलुगु सिनेमा ने अपने एक और चमकते सितारे को खो दिया। मशहूर एक्टर और कॉमेडियन फिश वेंकट (Fish Venkat) का 53 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक फिश वेंकट लंबे समय से किडनी और लिवर फेल्योर से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें चंदननगर के पीआरके हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां वो वेंटिलेटर पर थे। उनकी बेटी श्रावंती (Sravanthi) ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपये की जरूरत बताते हुए फाइनेंशियल हेल्प मांगी थी। लेकिन सही डोनर न मिलने और हालत बिगड़ने से वो दुनिया छोड़ गए। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

कौन थे फिश वेंकट

फिश वेंकट का असली नाम मंगलमपल्ली वेंकटेश (Mangalampalli Venkatesh) था, अपने तेलंगाना एक्सेंट और शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर थे। उन्होंने आदि (Aadi), गब्बर सिंह (Gabbar Singh), अधुरस (Adhurs), डीजे टिल्लू (DJ Tillu), बनी (Bunny), और खुशी (Kushi) जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों काम किया था। एक्टर ने किरदार अपने से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। फिश वेंकट की आखिरी फिल्म कॉफी विद अ किलर (Coffee with a Killer) थी। फिश वेंकट के इस दुनिया से जाने के बाद उनके फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। इस खबर ने फैंस को अंदर से तोड़ दिया है।

लोगों ने फिश वेंकट को दी श्रद्धांजलि

मंगलमपल्ली वेंकटेश के निधन के बाद लोग उनके अलग-अलग तरीके से याद कर रहे हैं। कोई एक्टर की फिल्मों के सीन शेयर कर रहा है, तो कोई फिश वेंकट की तस्वीर। सोशल मीडिया पर लोग फिश वेंकट को श्रद्धांजलि देते दिखे। फिश वेंकट से पहले तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव (Kota Srinivasa Rao) का निधन हुआ था। फिश वेंकट से जुड़ी आपकी क्या यादें,कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article