साल 2019 में अभिषेक वर्मन ने एक मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशन किया था। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को लगने लगा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। दर्शकों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने का भी पूरा मूड बना लिया था। हालांकि यह मूवी बड़े परदे पर आई तो लोगों की उम्मीदों पर बुरी तरह पानी फिर गया। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर अपनी लगात निकालने में नानी याद आ गई थी। तो चलिए जानते हैं इस मूवी का नाम।
करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का नाम 'कलंक' था। लोगों को यह मूवी कुछ खास पसंद नहीं आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस मूवी की कमाई निराशाजनक रही रही।
'कलंक' में वरुण धवन और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री ने दर्शकों को निराश कर दिया था। इस मूवी में वरुण धवन ने जफर का किरदार निभाया था और आलिया भट्ट को रूप सामी चौधरी के किरदार में देखा गया था।
अभिषेक वर्मन के डायरेक्शन में बनी आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी फिल्म 'कलंक' में फैन्स द्वारा पसंद की गई थी। आदित्य और सोनाक्षी ने देव चौधरी और सत्या चौधरी का रोल अदा किया था।
खास बात यह थी कि 'कलंक' मूवी में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने कई सालों के बाद स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। दर्शकों के लिए दोनों को एक-साथ देखना बड़ा सरप्राइज था।
'कलंक' में कई एक्टर्स ने अलग-अलग भूमिका निभाई थी। हैरानी की बात यह है कि सिनेमाघरों में जब दर्शक इस मूवी को देख रहे थे तो उनकी समझ में यह बिलकुल नहीं आई थी। 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह मूवी फ्लॉप रही थी।