साउथ मूवीज

दिग्गज एक्ट्रेस Sowcar Janaki ने दुनिया को कहा अलविदा, Junior NTR ने दी श्रद्धांजलि

Sowcar Janaki Dies: दिग्गज साउथ एक्ट्रेस सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Image

सौकार जानकी का निधन (pic credit-instagram)

दिग्गज साउथ (South) एक्ट्रेस सौकार जानकी (Sowcar Janaki) को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। 94 साल की उम्र में सौकार जानकी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्स उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सौकार जानकी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए और भारतीय सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। उनके निधन को सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shriya Saran ने किया इमरान हाशमी की मूवी Awarapan 2 का रिव्यू, कह दी बड़ी बात)

सौकार जानकी का निधन

सौकार जानकी पिछले कुछ समय से बीमार थीं और उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के अलवरपेट स्थित कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शुक्रवार दोपहर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भी सौकार जानकी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर तेलुगु भाषा में पोस्ट करते हुए लिखा कि तेलुगु और भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सौकार जानकी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि जानकी जी का फिल्मी सफर और उनके द्वारा निभाए गए किरदार हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे। जूनियर एनटीआर ने दिवंगत अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अभिनेता कयाल देवराज ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सौकार जानकी के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह 19 अगस्त को एक्ट्रेस से मिलने अस्पताल गए थे, जहां वह आईसीयू में भर्ती थीं। नासर और नादिगर संगम के अन्य सदस्य भी उनसे मिलने पहुंचे थे। सौकार जानकी ने अपने लंबे करियर में तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में एक कन्नड़ भाषी परिवार में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले वह आकाशवाणी मद्रास में रेडियो जॉकी के रूप में भी काम कर चुकी थीं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article