साउथ मूवीज

पटाखे के डिब्बे पर बनी Sobhita Dhulipala की फोटो, होने वाली दुल्हन ने ऐसा किया रिएक्ट

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की भी तस्वीर फटाखे के डब्बे पर बनी हुई है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम पर वो ही तस्वीर शेयर की है और फैंस को हैप्पी दिवाली विश किया है।

Image

Sobhita Dhulipala

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब फैंस कपल के एक होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की तस्वीर पटाखे के डिब्बे पर छपी है, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने कैसे रिएक्ट किया है।

बता दें दिवाली आते ही बाजार मिठाइयां और पटाखों से भर जाता है। पटाखों के डब्बों में हमने कई फिल्मी सितारों की तस्वीरें देखी है। इसी बीच एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की भी तस्वीर फटाखे के डब्बे पर बनी हुई है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम पर वो ही तस्वीर शेयर की है और फैंस को हैप्पी दिवाली विश किया है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी शादी के चर्चा में बने हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कपल 4 दिसंबर, 2024 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, नागा चैतन्य और शोभिता की शादी में केवर परिवार के लोग और करीबी ही शामिल होंगे। फैंस अब कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले शोभिता धुलिपाला ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा था- गोधुमा राय पसुपु दंचतम समारोह। तस्वीरों पर घर की महिलांए पारंपरिक रेशमी साड़ी पहनी हुई नजर आ रही थीं। बता दें एक्ट्रेस ने अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर की थी।

इस समय हुआ था कपल का तलाक

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 08 अगस्त 2024 को सगाई की थी। बता दें कपल ने सगाई में सिर्फ करीबी ही शामिल हुए थे।अक्किनेनी नागार्जुन ने कपल की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी साल 2017 में हुई थी और चार साल बाद यानी 2021 में उनका तलाक हो गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article