साउथ मूवीज

रजनीकांत की 'जेलर 2' में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, मेकर्स का है 'किंग' पर फोकस

Shah Rukh Khan Not in Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर 2' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कैमियो को करने की खबरें झूठी साबित हुई हैं। अभिनेता का फोकस इस समय 'किंग' पर है।

Image

रजनीकांत की 'जेलर 2' नजर नहीं आएंगे शाहरुख खान (Pic Credit: X)

Shah Rukh Khan Not in Jailer 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता को लेकर खबरें आ रही है कि उन्हें आने वाले दिनों में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करते हुए देखा जाएगा। शाहरुख खान और रजनीकांत (Rajinikanth) को फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) में स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब नजर आए। मगर फैन्स का यह सपना टूटता नजर आ रहा है। ताजा अपडेट यह है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में स्पेशल अपीयरेंस करते हुए नहीं देखा जाएगा।

'जेलर 2' में नजर नहीं आएंगे शाहरुख खान

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार शाहरुख खान फिल्म 'जेलर 2' में कैमिययो करने के लिए लगभग 5 दिनों तक शूट करने वाले थे। मेकर्स ने सभी तैयारियां भी शुरू कर ली थी। हालांकि ताजा अपडेट यह है कि उस मूवी में शाहरुख खान को नहीं देखा जाएगा। अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' पर फोकस कर रहे हैं। इस मूवी की रिलीज से पहले उनका कोई इरादा नहीं है कि किसी मूवी का हिस्सा बनकर बड़े परदे पर नजर आएं। (इसे भी पढ़ें: राजपाल यादव की खिल्ली उड़ाकर बुरे फंसे सौरभ द्विवेदी, Salman Khan ने ऐंठा कान)

Rajinikanth

Rajinikanth

शाहरुख खान फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करने को एकदम तैयार थे उन्होंने टीम से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वो 'जेलर 2' को 'किंग' मूवी के बाद रिलीज करें। 'किंग' में उनका एक खास लुक है। वह नहीं चाहते कि उससे पहले किसी और फिल्म में उनका लुक वैसा ही हो। 'जेलर 2' में कैमियो ना करने की बड़ी वजह यह है। (इसे भी पढ़ें: 'हीरामंडी' के बाद मनीषा कोइराला के हाथ लगी Arbaaz Khan की 'Raazdar' !! जोड़ी मचाएगी धमाल)

'किंग' में दिखेगा शाहरुख खान जलवा

शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में शाहरुख खान को दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी सहित कई कलाकारों के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म में शाहरुख खान को बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article