Salman Khan on Rajpal Yadav: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस मामले में राजपाल यादव को तिहाड़ जेल जाना पड़ा था। हालांकि फैमिली में शादी होने की वजह से राजपाल यादव को इस मामले में जमानत मिली। हाल ही में मुंबई में हुए एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव को लेकर तंज कसा था। सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव से कहा था कि डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो लेकिन आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं। अब इस मामले में सलमान खान (Salman Khan) ने राजपाल यादव का सपोर्ट करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।
राजपाल यादव का दिल खोलकर सलमान ने किया सपोर्ट
सलमान खान ने राजपाल यादव की एक फोटो शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'राजपाल भाई आप 30 सालों से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेगा। हकीकत यह है।' (इसे भी पढ़ें: 'हीरामंडी' के बाद मनीषा कोइराला के हाथ लगी Arbaaz Khan की 'Raazdar' !! जोड़ी मचाएगी धमाल)
सलमान खान ने आगे लिखा, 'और ये याद रखना के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता हो, तो देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडियन में ही है।' सलमान खान के इस मैसेज के बाद फैन्स भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी सलमान खान इंडस्ट्री में मौजूद कई लोगों का सपोर्ट कर चुके हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 worldwide BO: 2000 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है Ranveer Singh की फिल्म, देखें आंकड़े)
'मातृभूमि' में आएंगे नजर
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान को पहली बार चित्रांगदा सिंह के साथ देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है। इसके अलावा उनके पास साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की एक्शन-थ्रिलर भी है।
