Manisha Koirala in Raazdar: मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला ने अहम रोल अदा किया था। इस मूवी को लगभग 2 साल हो गए हैं। फैन्स लंबे समय से मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) के अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फैन्स का यह इंतजार अब खत्म होता दिखाई पड़ रहा है। मनीषा कोइराला को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'हीरामंडी' एक्ट्रेस को आने वाले दिनों में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) की नई फिल्म 'राजदार' (Raazdar) में देखा जाएगा।
अरबाज खान की 'राजदार' में नजर आएंगी मनीषा कोइराला
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा मनीषा कोइराला के हाथ 'हीरामंडी' के बाद एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। अब एक्ट्रेस को जल्द ही अरबाज खान की फिल्म 'राजदार' में देखा जाएगा। इस मूवी में अरबाज खान और मनीषा कोइराला की जोड़ी बनते हुए देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। बताया जा रहा है कि 'राजदार' से पहले भी मनीषा कोइराला को एक यंग एक्टर के साथ मूवी ऑफर हुई थी लेकिन किसी कारण यह बंद कर दी गई। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla Cast Fees: अक्षय कुमार की फीस ने हिलाया मेकर्स का बजट, वामिका-तब्बू को मिली चिल्लर)

मनीषा कोइराला
BO Worldwide के अनुसार मेकर्स फिल्म 'राजदार' को इसी साल फ्लोर पर लेकर जाएंगे। इस मूवी की 25 दिनों तक भोपाल में शूटिंग चलेगी और उसके बाद 10 दिनों तक मुंबई में शूट किया जाएगा। इस मूवी का निर्माण अरबाज खान के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म में मनीषा कोइराला के साथ भुवन अरोड़ा अहम रोल में दिखाई देंगे। अभिनेता ने एचटी को कन्फर्म करते हुए बताया कि वो अरबाज खान के साथ 'राजदार' में काम कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 worldwide BO: 2000 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है Ranveer Singh की फिल्म, देखें आंकड़े)
'सौदागर' से किया था मनीषा कोइराला ने डेब्यू
साल 1991 में आई फिल्म 'सौदागर' से मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी शुरुआत की थी। इस मूवी को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। 'सौदागर' की सफलता के बाद मनीषा कोइराला '1942: अ लव स्टोरी', 'दिल से', 'बॉम्बे' और 'मन' जैसी कई शानदार फिल्मों में दिखाई दीं।
