साउथ मूवीज

Samantha Ruth Prabhu ने बेबीमून की फोटोज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, राज निदिमोरु संग बिताया क्वालिटी टाइम

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 19, 2026, 03:41 PM IST

Samantha Ruth Prabhu Babymoon Photos: सामंथा रुथ प्रभु ने अभी हाल ही में अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सामंथा रुथ प्रभु पति राज निदिमोरु के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Image

सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की नई तस्वीरें (Image Source: Samantha Ruth Prabhu Instagram)

Samantha Ruth Prabhu Babymoon Photos: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े कई खूबसूरत पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उनकी कुछ नई तस्वीरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन तस्वीरों में वह अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) के साथ नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु की बेबीमून की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर गदर काट रही है। तो चलिए जानते हैं सामंथा रुथ प्रभु की इन तस्वीरों में क्या खास बात है।

सामंथा रुथ प्रभु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह सामंथा रुथ प्रभु की अभी हाल ही सामने आई नई तस्वीरें हैं। सामंथा रुथ प्रभु इन वायरल हो रही तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। सामंथा रुथ प्रभु के साथ तस्वीरों में उनके पति राज निदिमोरु भी नजर आ रहे हैं। इन वायरल तस्वीरों में सामंथा रुथ प्रभु एकदम अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

यहां देखें सामंथा रुथ प्रभु की तस्वीरें

जल्द मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने जून 2026 के लास्ट वीक में अपनी फिल्म मां इंटि बंगारम (Maa Inti Bangaaram) हिट होने के बाद रखी गई सक्सेस मीट के दौरान बताया था कि वो मां बनने वाली हैं और इसके बाद वह मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। इसके बाद से सामंथा रुथ प्रभु की एक के बाद एक तस्वीरें सामने आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु की इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article