साउथ मूवीज

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की रोमांटिक अनसीन फोटो आईं सामने, एक दूसरे का हाथ थामे आए नजर

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा के फैन पेज ने उनकी और रश्मिका मंदाना की 2019 की फिल्म डियर कॉमरेड की शूटिंग से एक अनदेखी फोटो शेयर की है। अब ये फोटो जमकर वायरल हो रही है।

Image

Rashmika Mandanna

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में रूमर्ड कपल की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें ये फोटो उनकी फिल्म डियर कॉमरेड की है, जिसे एक्टर के फैन फेज ने शेयर की है। इस फोटो के वायरल होने के बाद उनके डेटिंग की खबर और तेज हो गई है।

बता दें इंस्टाग्राम पर वायरल पोस्ट में विजय देवरकोंडा के फैन पेज ने उनकी और रश्मिका मंदाना की 2019 की फिल्म डियर कॉमरेड की शूटिंग से एक अनदेखी फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों काफी रोमांटिक लुक में नजर आ रहे हैं। रूमर्ड कपल एक-दूसरे की आंखों में आँखें डाले नजर आ रहे हैं। रश्मिका ने नीली साड़ी पहनी थी, जबकि विजय ने कैज़ुअल सफ़ेद शर्ट पहनी थी। फैन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है 3 दिन बाद डियर कॉमरेड को 5 साल पूरे हो जाएंगे।

फिल्म को 5 साल पूरे

26 जुलाई 2024 को फिल्म के 5 साल पूरे हो जाएंगे। दोनों की फोटो देखकर फैंस ने कमेंट की बारिश कर दी है। डियर कॉमरेड बॉबी (विजय) और लिली (रश्मिका) की एक अनोखी प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।

रश्मिका मंदाना की फिल्म

रश्मिका मंदाना जल्द ही अल्लू अर्जुन-स्टारर पुष्पा 2: द रूल में एक बार फिर श्रीवल्ली के रोल में नजर आने वाली है। इसके अलावा रश्मिका सलमान खान के साथ 'छावा' और 'सिकंदर' में नजर आएंगी।धनुष के साथ 'कुबेर' में भी एक्ट्रेस नजर आने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article