साउथ मूवीज

Vijay Deverakonda संग फिर काम करेंगी Rashmika Mandanna, बोलीं- हम दोनों जल्द...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 3, 2024, 04:26 PM IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। फैंस दोनों को साथ देखना चाहते हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि क्या वो विजय संग फिर से किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। दोनों ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम किया है।

Image

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda (credit pic: Instagram)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साउथ से पॉपुलर एक्टर्स हैं। दोनों की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एनिमल के रिलीज के बाद एक्ट्रेस की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका विजय को डेट कर रही हैं। दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि रश्मिका और विजय ने एक-दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त बताया है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो विजय के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

एक्ट्रेस ने कहा, हम दोनों अभी अलग-अलग स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अगर कुछ अच्छा प्रोजेक्ट आएगा तो हम दोनों जरूर साथ में काम करेंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं जानती हूं कि फैंस हम दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। अगर दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आते हैं तो ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

क्या विजय संग फिर स्क्रीन शेयर करेंगी रश्मिका

रश्मिका और विजय ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने उसी इंटरव्यू में बताया कि पुष्पा 2 पहले से ज्यादा धमाकेदार होगी। फैंस को फिल्म में बहुत सारा ड्रामा और मसाला मिलने वाला है। एक्ट्रेस ने कहा कि श्रीवल्ली का किरदार ज्यादा चैलेजिंग होगा। इसके अलावा एक्ट्रेस एनिमल पार्क में गीतांजलि के रोल में फिर से नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास डी 51, रेनबो और द गर्लफ्रेंड पाइपालइन में हैं। एक्ट्रेस साउथ की सबसे ज्यादा बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article