Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन सेलेब्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। आज प्री-वेडिंग फंक्शन का तीसरा दिन है। तीसरे दिन के फंक्शन में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन, रजनीकांत समेत कई सितारे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। रजनीकांत अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंचें। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने परिवार के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिया। प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आइए एक नजर सेलेब्स के एयरपोर्ट लुक पर डालते हैं।
प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी जामनगर पहुंचे हैं।
अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने के लिए रजनीकांत जामनगर पहुंचे हैं। सुपरस्टार के साथ उनकी पत्नी और बेटी ऐश्वर्या भी नजर आईं।
अमिताभ बच्चन के एयरपोर्ट ने लुक फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर कैजुअल लुक में नजर आए।
ऐश्वर्या रॉय अपने परिवार के साथ अंबानी के फंक्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से निकल चुकी हैं।
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग में संजय दत्त शामिल होंगे। एक्टर एयरपोर्ट पर हाल ही में स्पॉट हुए।
श्रेया घोषाल जामनगर पहुंच चुकी हैं। सिंगर कैजुअल आउटफिट में स्पॉट हुईं।
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सिंगर शान भी शामिल होंगे। सिंगर कलीना एयरपोर्ट पर नजर आए।
सिंगर मोहित चौहान जामनगर पहुंच चुके हैं। सिंगर ने पैपराजी को जमकर पोज दिया।
अंनत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी पहुंचे हैं। इस फोटो में एकनाथ शिंदे, सलमान खान और जितेंद्र के साथ नजर आ रहे हैं।