साउथ मूवीज

Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में नजर आएंगे विजय सेतुपति, नितेश तिवारी ने किया कमाल?

Vijay Sethupathi in Ramayana: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की धांसू एंट्री होती दिखाई दे रही है। जानिए इस मूवी में उनका कौन सा किरदार होगा।

Image

Pic Credit: IMDb

Vijay Sethupathi in Ramayana: मशहूर निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' की चर्चा लगातार हो रही है। साल 2026 में रिलीज होने जा रही फिल्म 'रामायण' (Ramayana) उन प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसका इंतजार हरकोई कर रहा है। इस मूवी के बजट ने भी निर्माताओं की रातों की नींद उड़ा रखी है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान की भूमिका निभाने वाले हैं। रणबीर कपूर के फैन्स भी उन्हें इस किरदार में देखने के लिए बेताब हैं। अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की एंट्री होती नजर आ रही है। (इसे भी पढ़ें: दीपिका-आलिया के करियर के लिए खतरा बन रही हैं साउथ की ये 6 हसीनाएं, हाथों में लिए बैठी थीं बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स)

'रावण' में हुई विजय सेतुपति की एंट्री

मीडिया में रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं कि साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' में कथित तौर पर नजर आ सकते हैं। यह मूवी इस समय प्री-प्रोडक्शन फेज में है। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी के लिए मेकर्स ने एक से एक बेहतरीन एक्टर्स को कास्ट किया है, जो 'रामायण' को देखने का मजा चार गुना कर देंगे। 'रामायण' में विभीषण के किरदार के लिए निर्माताओं ने विजय सेतुपति को फाइनल किया है, जिसमें वो रावण के भाई का किरदार निभाएंगे। (इसे भी पढ़ें: कृष्णा-कश्मीरा से लेकर रणवीर सिंह सहित ये सेलेब्स कर चुके हैं One-Night Stand, खुलेआम कर चुके हैं कबूल)

Vijay Sethupathi

Vijay Sethupathi

निभाएंगे ये किरदार

'रामायण' में हुई विजय सेतुपति की कास्टिंग को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। अगर यह बात सच होती है, तो विजय सेतुपति के लिए यह एक बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट होगा, जो उन्हें दर्शकों के बीच नई पहचान दिला सकता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि साउथ में विजय सेतुपति एक बड़ा नाम है और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 'रामायण' की बात करें तो रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में यश को रावण के किरदार के लिए चुना गया है।

साई पल्लवी फिल्म में माता सीता के रोल में नजर आएंगी और सनी देओल रामभक्त हनुमान का किरदार निभाएंगे। फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, रवि दुबे, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन, शोभना और कुणाल कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article