दीपिका-आलिया के करियर के लिए खतरा बन रही हैं साउथ की ये 6 हसीनाएं, हाथों में लिए बैठी थीं बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स

रश्मिका मंदाना से लेकर तमन्ना भाटिया सहित साउथ इंडस्ट्री की इन टॉप हसीनाओं को मेकर्स हिंदी फिल्मों में कास्ट कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ये हसीनाओं बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर सकती हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Feb 7 2026, 11:02 IST
दीपिका-आलिया के करियर के लिए खतरा बन रही हैं साउथ की ये 6 हसीनाएंImage Credit : Instagram01 / 07

दीपिका-आलिया के करियर के लिए खतरा बन रही हैं साउथ की ये 6 हसीनाएं

दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट और करीना कपूर खान सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसी कई टॉप हसीनाएं हैं, जो कई सालों से हिंदी सिनेमा पर राज करती आ रही हैं। ऐसे में अब निर्माताओं की पसंद अब धीरे-धीरे बदलती जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की जगह अब वो साउथ की कई टॉप हसीनाओं को अपनी फिल्मों में कास्ट कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि साउथ की टॉप 6 हसीनाओं दीपिका-आलिया सहित कई एक्ट्रेसेस के करियर के लिए खतरा बन सकती हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

साई पल्लवीImage Credit : Instagram02 / 07

साई पल्लवी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी को नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगा बजट फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में देखा जाएगा। इस मूवी में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं।

पूजा हेगड़ेImage Credit : Instagram03 / 07

पूजा हेगड़े

'किसी का भाई किसी की जान' और 'देवा' सहित कई बॉलीवुड की फिल्मों में पूजा हेगड़े नजर आ चुकी हैं। पूजा हेगड़े का नाम मेकर्स की जुबान पर हमेशा रहता है।

नयनताराImage Credit : Instagram04 / 07

नयनतारा

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का निर्देशन भले ही साउथ निर्देशक एटली कुमार ने किया था। इस मूवी में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आई थीं। इस मूवी के बाद नयनतारा आने वाले दिनों में कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं।

रश्मिका मंदानाImage Credit : Instagram05 / 07

रश्मिका मंदाना

साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद अब रश्मिका मंदाना बॉलीवुड की हर तीसरी मूवी में नजर आ रही हैं। अब उन्हें शाहिद कपूर के अपोजिट भी एक बड़ी मूवी ऑफर हुई है।

काजल अग्रवालImage Credit : Instagram06 / 07

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल को बीते साल रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। इस मूवी के अलावा काजल अग्रवाल कई बॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुकी हैं।

तमन्ना भाटियाImage Credit : Instagram07 / 07

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया भी इस समय बॉलीवुड निर्माताओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। बीते कुछ सालों में तमन्ना भाटिया को भी कई बॉलीवुड मूवीज में देखा जा चुका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!