साउथ मूवीज

pushpa 2 Leaked pic: पुष्पा 2 के सेट से लीक हुई आइटम डांस की तस्वीरें, अल्लू अर्जुन और इस हसीना ने मचाई तबाही

pushpa 2 Leaked pic: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा 2' का सभी बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसी बीच सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें अल्लू अर्जुन साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

pushpa 2 Leaked pic

pushpa 2 Leaked pic: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा 2' का सभी बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वही फैंस इसके टीजर और ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' पुष्पा पार्ट वन से ज्यादा कमाई करेगी। इसी बीच सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें अल्लू अर्जुन साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अब ये फोटो जमकर वायरल हो रही है।

बता दें पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन के साथ सामंथा रुथ प्रभु अपने आइटम नंबर का जलवा दिखाते नजर आईं थी। वही अब दूसरे पार्ट में श्रीलीला अपनी अदाओं से सभी को दीवाना करने वाली है। अब सेट से एक फोटो लीक हुई है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। फोटो को देखकर लग रहा है कि ये आइटम नंबर डबल तबाही मचाने वाला है।

श्रीलीला ने ली श्रद्धा कपूर की जगह

सुकुमार निर्देशित फिल्म के सेट से लीक हुई फोटो में श्रीलीला ने ब्लैक ड्रेस पहना हुआ है। वही अल्लू अर्जुन ने ऑरेंज पैंट और शर्ट पहना हुआ है, जिसमें दोनों कमाल के लग रहे हैं। बता दें लंबे समय से ऐसी अफवाहें थी कि इस गाने में श्रद्धा कपूर या तृप्ति डिमरी जैसी एक्ट्रेस डांस करती हुई नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले पार्ट में पुष्पा और एसपी भंवर सिंह शेखावत के बीच आमना-सामना हुआ, इसलिए सीक्वल में इस बात पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और ये और अधिक दमदार होगा। 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म भारत में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का अब बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article