साउथ मूवीज

इटली वेकेशन से लौटकर Fauzi का आखिरी शेड्यूल शुरू करेंगे Prabhas

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों वेकेशन के लिए इटली गए हुए हैं, जहां से लौटने के बाद वो अपनी मेगाबजट फिल्म फौजी शुरू करेंगे। इस फिल्म के लिए वो 60 दिनों का शेड्यूल एक साथ शूट करेंगें।

Image

इटली वेकेशन से लौटकर Fauzi का आखिरी शेड्यूल शुरू करेंगे Prabhas

KEY HIGHLIGHTS
  • फौजी में एक्शन करते दिखेंगे प्रभास
  • इटली में मना रहे हैं वेकेशन
  • 60 दिन तक चलेगा फौजी का आखिरी शेड्यूस

डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की बाहुबली सीरीज से पैन इंडिया सुपरस्टार बने प्रभास इन दिनों कई मेगा बजट प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें से फौजी भी एक है। फिल्म फौजी का डायरेक्शन सीता रामम के डायरेक्टर हनु राघवपुडी कर रहे हैं। अगर खबरों की मानें तो फिल्म फौजी का आखिरी शेड्यूल जल्द ही शुरू होगा, जिसके लिए मेकर्स ने 90 दिनों का समय रखा है। पैन इंडिया स्टार प्रभास जल्द ही इस शेड्यूल को ज्वाइन करेंगे। इन दिनों वो इटली में छुट्टियां मनाने के लिए गए हुए हैं, जहां से लौटने के बाद वो फिल्म फौजी की शूटिंग शुरू करेंगे।

Prabhas 60 दिनों तक करेंगे Fauzi के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग

अगर मनी कंट्रोल की ताजा खबर की मानें तो प्रभास ने बीते दिनों ही संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट का एक शेड्यूल पूरा किया है। स्पिरिट का शेड्यूल खत्म करने के बाद उन्होंने एक छोटे से वेकेशन पर जाने का फैसला लिया था, जो अब खत्म होने की कगार पर है। इटली वेकेशन से लौटने के बाद प्रभास फिल्म फौजी की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है, "फिल्म फौजी का आखिरी शेड्यू लगभग 90 दिनों का होगा। हनु राघवपुडी इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरे जुनून के साथ शूट करने वाले हैं। प्रभास जल्द ही छुट्टियों से लौटेंगे और फौजी की शूटिंग शुरू करेंगे। वो लगभग 60 दिन फौजी के लिए देंगे।"

कुछ समय पहले फिल्म फौजी के मेकर्स ने पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें वो खून में सने नजर आ रहे थे। इस पोस्टर से लोगों को ये समझ नहीं आ रहा था कि प्रभास का किरदार क्या होगा? हमारे हाथ लगी जानकारी की मानें तो एक्टर प्रभास फिल्म फौजी में एक सोल्जर के रूप में दिखेंगे। दर्शक प्रभास को फौजी के अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फौजी में प्रभास के साथ इमानवी स्माइल दिखाई देंगी, जिनकी ये डेब्यू मूवी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article