साउथ मूवीज

Exclusive: साउथ कलाकारों के एक्सेंट पर क्यों होती है ट्रोलिंग? Parvathy ने दिया बेबाक जवाब

Parvathy on South Indian Actors: जूम हिंदी से बात करते हुए पार्वती ने उन साउथ एक्टर्स का समर्थन किया है, जिनके हिंदी एक्सेंट को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है।

Image

साउथ एक्टर्स एक एक्सेंट पर बोलीं पार्वती (Pic Credit: Instagram)

Parvathy on South Indian Actors: साउथ से बॉलीवुड में अब पैन-इंडिया फिल्में बनाने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु ने इस तरह की फिल्में को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। पार्वती ने अलग-अलग भाषाओं में काम करने के साथ-साथ साउथ इंडियन एक्टर्स के हिंदी उच्चारण को लेकर होने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। जूम से साथ बात करते हुए पार्वती ने कहा कि नई भाषा में काम करने वाले कलाकारों को सीखने का समय दिया जाना चाहिए न कि उनकी गलतियों पर उन्हें निशाना बनाया जाए। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 First Review: अजय देवगन ने फिर जीता दिल, जयदीप अहलावत की एक्टिंग भी कमाल)

कई भाषाओं में काम कर चुकी हैं पार्वती

हाल ही में जूम के साथ बात करते हुए पार्वती ने उन एक्टर्स को लेकर बात की, जिन्होंने मलयालम के साथ-साथ तमिल, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। पार्वती ने साल 2017 में आई फिल्म 'करीब करीब सिंगल' से हिंदी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। पार्वती अक्सर नई भाषा में अपने किरदार को निभाते हुए काफी सीरियस रहती हैं। उनका मानना है कि कलाकार को सिर्फ डायलॉग याद करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि भाषा और उसके एक्सेंट को भी सही तरह से समझना चाहिए।

हिंदी एक्सेंट पर ट्रोलिंग को लेकर पार्वती ने दिया रिएक्शन

पार्वती ने उन सभी साउथ एक्टर्स का भी समर्थन किया, जिन्हें उनके हिंदी एक्सेंट को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। एक्ट्रेस ने कहा कि इंटरनेट पर ऐसे कमेंट्स को नजरअंदाज करना चाहिए। उनके मुताबिक फिल्म बनाने वाली टीम की जिम्मेदारी है कि दर्शकों को एक ईमानदार और अच्छी फिल्म देखने का अनुभव मिले। पार्वती ने यह भी बताया कि जब उन्हें किसी दूसरी भाषा में काम करने का मौका मिलता है तो वह उसे सीखने के लिए पूरी मेहनत करती हैं। जरूरत पड़ने पर वह डिक्शन और डायलॉग के लिए लंबे समय तक ट्रेनिंग लेने के लिए भी तैयार रहती हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office Day 1 Prediction: अजय देवगन की फिल्म रचेगी इतिहास, 50 करोड़ की लेगी ओपनिंग)

'कैप्टन इंडिया' में नजर आएंगी पार्वती

वर्कफ्रंट की बात करें तो पार्वती इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं, जिन्हें 'चक दे! इंडिया' और 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। बताया गया है कि यह प्रोजेक्ट पहले हंसल मेहता डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन बाद में इसे शिमित अमीन को दे दिया गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article